कैसे शुरू हुआ.. कैसे चल रहा..पति निक की बाहों में कोजी हुईं प्रियंका, अपने वेलेंटाइन संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
Friday, Feb 14, 2025-04:08 PM (IST)

मुंबई:आज दुनिया भर में प्यार के नाम दिन यानी वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर कोई अपने पार्टनर संग क्वालिटी टाइम बिता रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स कपल भी खास अंदाज में एक दूजे को वैलेंटाइन डे विश कर रहे हैं। हाल ही में प्रिंयका ने निक जोनस के नाम प्यार भरा पोस्ट शेयर किया।
उन्होंने निक संग इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर उस समय की है जब दोनों डेटिंग कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की वेडिंग के दौरान की लग रही हैं। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा-' कैसे शुरू हुआ.. और अब कहाँ पहुंचे। ❤️मेरे हमेशा के वैलेंटाइन को हैप्पी वैलेंटाइन डे!' 💕✨ फैंस निकयांका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक, प्रियंका एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म में नजर आ सकती हैं, हालांकि इस फिल्म को लेकर प्रियंका ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है