इस फेमस सिंगर की नागरिकता पर उठे सवाल, गुस्से में दिया करारा जवाब, बोले- इस अनपढ़-बेवकूफ को...

Saturday, Apr 26, 2025-01:47 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने एक आदेश जारी किया, जिसके तहत पाकिस्तान के नागरिकों को तय समय सीमा के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही भारत में पाकिस्तान के नागरिकों के वीजा को भी तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के बाद सोशल मीडिया पर नागरिकता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिसमें एक यूजर ने सिंगर अदनान सामी की नागरिकता पर भी सवाल उठाया। इस पर अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर अपने तरीके से जवाब दिया।

अदनान सामी का मुंहतोड़ जवाब

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर एक यूजर ने अदनान सामी से सवाल करते हुए लिखा, 'अदनान सामी के बारे में क्या?' इस सवाल का जवाब देते हुए अदनान सामी ने लिखा, 'इस अनपढ़ बेवकूफ को कौन बताएगा?' इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी डाला। सिंगर के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर एक हलचल मचा दी।

PunjabKesari

इसके बाद कुछ और यूजर्स ने अदनान सामी को ट्रोल करते हुए उनकी नागरिकता पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, 'अदनान भाई, कोई मसला नहीं, आप पाकिस्तान मत आओ। फवाद भाई को छोड़ो, आपको अभी बहुत जानकारी एकत्र करनी है।' इस पर अदनान सामी ने हंसी मजाक में जवाब देते हुए कहा, 'हां… अभी करीब वो धमाकेदार जानकारी आपको उड़ती हुई आए गी। आपको लिफ्ट करादे गी, आनंद लेना। एक और यूजर ने लिखा, 'क्या आप अभी भी वही मोटे बबलू हैं जिन्हें हम जानते हैं?' इस पर अदनान सामी ने भी चुटकी लेते हुए जवाब दिया, 'नहीं… मैं वह बिल्ली नुमा बांस हूँ जिसे आप जानते हैं।'

PunjabKesari

अदनान सामी की भारतीय नागरिकता

सिंगर अदनान सामी 2016 में भारत के नागरिक बने थे। इससे पहले वह करीब डेढ़ साल तक भारत में बिना नागरिकता के रह रहे थे, और उनके नागरिकता आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया था। हालांकि, 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई। इसके बाद से उन्होंने अपनी नागरिकता को लेकर उठने वाले हर सवाल पर मुखर होकर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि 26 जनवरी 2020 में म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था।

नागरिकता को लेकर विवाद जारी 

अदनान सामी के साथ ही कई और पाकिस्तान से आए कलाकारों को भी भारत में नागरिकता प्राप्त है, लेकिन नागरिकता को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर विवाद चलते रहते हैं। अदनान सामी ने हमेशा अपने नागरिकता से जुड़ी बातों पर खुलकर जवाब दिया है और किसी भी प्रकार की आलोचना का सामना किया है।


 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News