Proud moment! आर माधवन के बेटे वेदांत ने फिर रोशन किया देश का नाम, खेलो इंडिया गेम्स में जीते 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल

Sunday, Feb 12, 2023-04:13 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर आर माधवन जितने शानदार एक्टर हैं, उनके बेटे वेदांत उनसे भी कई गुना एडवांस हैं। 17 साल की उम्र में आर माधवन के बेटे कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। अब हाल ही में वेदांत माधवन ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में पदक और ट्राफियां जीती हैं। कश्मीर के गुलमर्ग में हो रहे शीतकालीन खेलों के तीसरे संस्करण में वेदांत ने सात पदक जीते हैं। इस बात की जानकारी उनके पिता और एक्टर आर माधवन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

PunjabKesari


आर माधवन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बेटे की जीत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, वेदांत माधवन (5 स्वर्ण और 2 रजत) के प्रदर्शन से बहुत आभारी और विनम्र हूं।' 

 

एक्टर ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'भगवान की कृपा से-100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर में गोल्ड और 400 मीटर और 800 मीटर में सिल्वर।'

 

 

सोशल मीडिया पर आर माधवन के यह ट्वीट खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस समेत कई स्टार्स कमेंट कर आर माधवन के बेटे वेदांत को जीत की बधाई दे रहे हैं।

 


बता दें, इससे पहले वेदांत ने कई अन्य उपलब्धियां हासिल कर अपने पिता और भारत को गौरवान्वित किया है। वेदांत पिछले कुछ सालों में कई अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News