जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, फैंस से बोले- मुझे आपके आशीर्वाद की ज़रूरत है

Sunday, Mar 01, 2026-12:24 PM (IST)

मुंबई. एक्टर राजपाल यादव पिछले कई दिनों से 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मामले में जेल से रिहा होते ही एक्टर ने उनका साथ देने वालों का शुक्रियादा किया था और साथ ही इंडस्ट्री से काम की गुहार लगाई थी। इन सबके बीच अब हाल ही में एक्टर ने नया काम शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की अनाउंसमेंट की है।

राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की घोषणा की और फैंस से दुआ मांगी है। वीडियो में वह कहते नजर आते हैं- “हाय दोस्तों, मैं आपका राजपाल हूं और मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए काफी समय से तैयारी कर रहा था। वह पल आ गया है, मुझे आपके आशीर्वाद की ज़रूरत है।” 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)

आगे एक्टर ने कहा, “मेरा यूट्यूब चैनल आज से लॉन्च हो रहा है और इस चैनल का नाम राजपाल नौरंग यादव है। राजपाल नौरंग यादव यूट्यूब चैनल का मिशन सिर्फ यही है कि बच्चे, बूढ़े, जवान, सभी को एक जैसा एंटरटेनमेंट मिले। अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए ढेर सारा हेल्दी एंटरटेनमेंट। यह चैनल आपका है, इसे एन्जॉय करें, खूब शेयर करें, सब्सक्राइब करें।”

 

बता दें, राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में अधिकारियो के सामने सरेंडर किया था और उन्हें 16 फरवरी को अंतरिम जमानत मिली थी। हालांकि, वह 17 फरवरी को जेल से रिहा हुए थे। ऐसे में अब एक्टर 18 मार्च तक अंतरिम जमानत पर हैं।

  

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News