3 साल की हुई रणबीर-आलिया की बेटी, बुआ रिद्धिमा ने बरसाया खूब प्यार, कहा-तुम हमारी जिंदगी का सबसे प्यारा सितारा हो

Thursday, Nov 06, 2025-01:13 PM (IST)

मुंबई. कपूर खानदान की राजकुमारी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर आज बर्थडे है। 6 नवंबर 2022 को जन्मी राहा आज पूरे 3 साल की हो गई है। इस खास मौके पर परिवार घर की नन्ही जान पर खूब प्यार लुटा रहा है। इसी बीच रणबीर की बहन यानी राहा की बुआ रिद्धिमा कपूर ने अपनी भतीजी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और उस पर प्यार लुटाया है। राहा के लिए उनकी बुआ का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

रिद्धिमा कपूर ने दी भतीजी को बर्थडे विश

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी प्यारी भतीजी राहा के बर्थडे पर अपनी इंस्टा स्टोरी में एक बड़ा पिंक हार्ट शेप ग्राफिक शेयर किया, जिस पर “Raha” लिखा हुआ है। इसके साथ उन्होंने लिखा- “प्यार, गले लगाना और खुशी के तीन साल। जन्मदिन मुबारक हो मेरी रारू पारू। तुम हमारी जिंदगी का सबसे प्यारा और नन्हा सितारा हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।” रिद्धिमा की इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर ये स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।

PunjabKesari


बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी, और फिर उसी साल 6 नवंबर को बेटी राहा का स्वागत किया था। तब से राहा पूरे कपूर खानदान की जान बन गई हैं।


राहा को अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट या आउटिंग्स पर देखा जाता है, जहां वो अपनी क्यूट मुस्कान और मासूम एक्सप्रेशन ने फोटोग्राफर्स और फैंस  का दिल जीतती नजर आती है।  

रणबीर-आलिया का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों इन दिनों अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में बिजी हैं। दोनों साथ में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं।
वहीं आलिया भट्ट स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं, जो पहले इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी थी। दूसरी ओर रणबीर कपूर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो अगले साल दिवाली पर रिलीज होने की संभावना है।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News