करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने संजय पर लगाया था दूसरी महिलाओं संग रहने का आरोप, कहा था-वह एक अय्याश किस्म का इंसान..

Tuesday, Jul 29, 2025-10:08 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर अपने परिवार के साथ शामिल हुईं। इस दुखद मौके पर एक्ट्रेस काफी भावुक नजर आईं थीं। संजय और करिश्मा का रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा था—कभी शादी के लिए, तो कभी तलाक और उसके दौरान लगे गंभीर आरोपों के लिए।

साल 2003 में रचाई थी शादी
करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने साल 2003 में एक भव्य समारोह में शादी की थी। शुरुआत में उनकी मैरिड लाइफ काफी खुशहाल रही, लेकिन वक्त के साथ उनके रिश्ते में दरारें आनी शुरू हो गईं। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी, जिससे उनके रिश्ते में चल रहे तनाव की बात सार्वजनिक हुई।

PunjabKesari

 

तलाक के दौरान लगे गंभीर आरोप
तलाक की प्रक्रिया बेहद विवादास्पद रही। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि शादी के दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वहीं दूसरी ओर, संजय कपूर ने भी करिश्मा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने यह रिश्ता केवल आर्थिक लाभ के लिए किया था।

 

 

रणधीर कपूर का बयान आया था चर्चा में
इस पूरे विवाद पर करिश्मा कपूर के पिता और दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर ने भी खुलकर प्रतिक्रिया दी थी। एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने कहा था, "हम कपूर हैं और हमारी एक पहचान है। हमें किसी के पैसे की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे पास खुद का टैलेंट और सम्मान है। करिश्मा ने कभी भी लालच में शादी नहीं की थी। संजय कपूर एक घटिया सोच वाला आदमी है। मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा की शादी उससे हो। वह एक अय्याश किस्म का इंसान है जिसने कभी अपनी पत्नी की इज्जत नहीं की।"

 

 

रणधीर कपूर ने आगे कहा, "तलाक के पहले भी वह किसी और महिला के साथ रह रहा था। पूरी दिल्ली उसके बारे में जानती है। मैं और कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन यह रिश्ता करिश्मा के लिए सही नहीं था।"

संपत्ति विवाद में भी आया करिश्मा का नाम
संजय कपूर की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। कहा जा रहा है कि इस मामले में करिश्मा कपूर का नाम भी सामने आया है, हालांकि इससे जुड़ी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संजय एक बड़े व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखते थे और उनकी संपत्ति को लेकर कानूनी प्रक्रिया जारी है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News