24 फरवरी से शुरू होंगी रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में, वेडिंग को दिया खूबसूरत नाम
Monday, Feb 23, 2026-11:25 AM (IST)
मुंबई. साउथ सेलेब्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले काफी दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये रुमर्ड कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने में बंध जाएगा। हाल ही रश्मिका और विजय की शादी के कुछ अपडेट्स सामने आए हैं। तो आइए जानते हैं कि किस दिन कौन सी रस्म होने वाली है।

जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को रश्मिका और विजय देवरकोंडा की संगीत और मेंहदी सेरेमनी का आयोजन होगा, जबकि 25 फरवरी को हल्दी रखी जाएगी। इसके बाद 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधेगा।

इतना ही नहीं, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को एक नाम भी दिया है। उनकी शादी को आधिकारिक तौर पर 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' कहा जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अक्टूबर 2025 में सादगी के साथ सगाई की थी। हालांकि, इस बात को कभी दोनों ने स्वीकार नहीं किया और न ही मना किया। लेकिन अक्सर एक्ट्रेस को सगाई की अंगूठी पहने देखा जाता है।
