विजय की दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची रश्मिका का हुआ ग्रैंड स्वागत, सामने आया गृह प्रवेश का वीडियो

Sunday, Mar 01, 2026-11:23 AM (IST)

मुंबई. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उदयपुर में शाही अंदाज़ में सात फेरे लेने के बाद यह चर्चित जोड़ी अपने होमटाउन हैदराबाद लौट आई है। शादी के बाद बहू बनकर विजय के घर पहुंची रश्मिका का बेहद खास अंदाज में स्वागत हुआ। ससुराल वालों ने उनका गृहप्रवेश समारोह बेहद खास अंदाज़ में आयोजित किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

सपनों के आशियाने में पारंपरिक गृहप्रवेश

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रश्मिका और विजय को एक साथ कार से उतरते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन बनी रश्मिका लाल रंग के खूबसूरत पारंपरिक परिधान में नजर आईं, जबकि विजय भी देसी अंदाज़ में बेहद आकर्षक दिखे। घर के बाहर पारंपरिक स्वागत की तैयारियां की गई थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakesh_miracle (@rakesh_miracle_pspk)

वीडियो में रश्मिका पूरी रस्मों के साथ गृहप्रवेश करती दिखाई देती हैं। माहौल जश्न और खुशियों से भरा नजर आता है। फैंस इस खास पल को देखकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर दोनों को नई शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

शादी की तस्वीरों ने जीता दिल

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने अपने खास दिन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही है।

फिल्मों में साथ काम कर चुके इस जोड़े को दर्शकों ने पर्दे पर कई बार रोमांटिक अंदाज़ में देखा है, लेकिन शादी की इन तस्वीरों ने उनके रिश्ते की वास्तविक झलक पेश की। समारोह के दौरान दोनों कई मौकों पर भावुक भी नजर आए और परिवार व करीबी दोस्तों के साथ अपने इस खास दिन को पूरी तरह एंजॉय किया।

4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद अब यह स्टार कपल 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करने वाला है। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News