मांग में सिंदूर और लाल सूट..शादी के बाद पहली बार पति विजय संग दिखीं रश्मिका, फ्लाइंग KISS देकर कपल ने जीता सबका दिल

Friday, Feb 27, 2026-03:27 PM (IST)

मुंबई. 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लगातार सुर्खियों में हुए हैं। फैंस न्यूलीवेड कपल की हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, उदयपुर में शादी के बाद अब ये कपल अपने होमटाउन हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में न्यूलीवेड कपल को पहली बार एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस यानी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रश्मिका और विजय को एक साथ देख वहां काफी शोर होने लगा। हर तरफ बधाइयों की आवाज सुनने को मिली। यह नजारा देख कपल भी काफी खुश नजर आया और दिल से सबका आभार व्यक्त करता दिखा। रश्मिका ने अपने पति संग हैलो हाय करके और फ्लाइंग किस देकर सबका अभिवादन किया।


इस दौरान रश्मिका मंदाना ने रेड कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगीं। उनकी मांग में सिंदूर और चेहरे पर अलग ही ग्लो देखने को मिला। वहीं विजय देवरकोंडा अपने स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में काफी हैंडसम लगे। एक साथ दोनों की जोड़ी देखते ही बनी। फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News