16 मंदिरों में अन्नदान और 21 शहरों में बंटेगी मिठाई..कुछ इस अंदाज में शादी का जश्न मनाएंगे रश्मिका-विजय

Sunday, Mar 01, 2026-12:48 PM (IST)

मुंबई. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से अब पति-पत्नी बन चुके हैं। 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों एक दूजे से हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। घर में लगातार शादी का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, अब हाल ही में रश्मिका और विजय ने अपनी शादी की खुशी को पूरे देश के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला लिया है। दोनों देशभर में मिठाई बांटकर सबका मुंब मीठा करवाना चाहते हैं।

 
पोस्ट शेयर दिया फैंस को सरप्राइज
हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है- 'इस देश के प्यारे लोग, आप हमेशा से हमारे सफर और प्यार का हिस्सा रहे हो और आप सबके साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात होगी। और भारत में कोई भी जश्न कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ।'

PunjabKesari

 

उन्होंने आगे लिखा, 'इसलिए 1 मार्च को हम प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक को पूरे देश में भेज रहे हैं, जिससे अपने जीवन के इस खास पल को आप सबके साथ शेयर कर सकें। साथ ही, हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे। आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं। रश्मिका और विजय का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस कपल के फैसले की खूब तारीफ कर रहे हैं। 
 
21 राज्यों में मिठाई और 16 मंदिरो में होगा अन्नदान
बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी की मिठाई 21 राज्यों में बांटेंगे, जिसमें तेलंगाना, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिल नाडु, पुडूचेरी और बिहार शामिल है। इसके अलावा 16 मंदिरों में अन्नदान किया जाएगा, उसमें शिवोहम मंदिर (बेंगलुरु), श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन), श्री रुकमणि मंदिर (गुवाहाटी), श्री श्री गोविंग धाम मंदिर इस्कॉन (अहमदाबाद), श्री श्री राधा राज बिहारी जी मंदिर (रायपुर), गोविंद देव जी मंदिर (जयपुर), श्री चामुंडेश्वरी मंदिर (मैसूर) और राधा कृष्ण मंदिर (बेंगलुरु) जैसे मंदिर शामिल हैं।


बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर के मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स में शादी रचाई थी। वहीं, अब इसके बाद दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रेंड रिसेप्शन देने वाले हैं। इसके लिएकपल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह को भी निमंत्रण देने पहुंचे थे।
 
 
 
  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News