विमान हादसे में विक्रांत मैसी के करीबी ने गंवाई जान, करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Friday, Jun 13, 2025-06:15 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। 12 जून को 53 साल के संजय ने अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक ने संजय कपूर की जान ली।  संजय को दिल का दौरा उस वक्त पड़ा जब वो ग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। डॉक्टर्स के पास ले जाने पर उन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं, अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में फ्लाइट में अब तक कई 250 से अधिक लोगों के मरने की खबर सामने आई है। वहीं इस दुर्घटना में एक्टर विक्रांत मैसी के किसी करीबी भी मौत हो गई। तो आइए जानते हैं इसी कड़ी में मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

हार्ट अटैक ने ली जान : करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन,पोलो खेलते वक्त हुई मौत

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। 12 जून को 53 साल के संजय ने अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक ने संजय कपूर की जान ली।  संजय को दिल का दौरा उस वक्त पड़ा जब वो ग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। खबर है कि खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए।

 

 'टाइम धरती पर कम' तीन दिन ही पहले ही करिश्मा कपूर के Ex पति संजय कपूर को मौत का हो गया था आभास!

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 12 जून को यूके में पोलो खेलते समय अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और और उनकी ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीं अब उनका एक पोस्ट काफी वायरलहो रहा है जो उनकी मौत से तीन दिन पहले का है जिसे देखने के बाद लग रहा है कि संजय कपूर को अपनी मौत का पहले ही आभास हो गया था।

 

विक्रांत मैसी पर टूटा दुखों का पहाड़: अहमदाबाद विमान हादसे में एक्टर के करीबी ने गंवाई जान,फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर थे क्लाइव कुंदर 

 

  गुरुवार 12 जून को दोपहर 1:38 बजे IST पर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में फ्लाइट में 242 लोग सवार थे। इनमें से 241 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच एक्टर विक्रांत मैसी ने बताया है कि उन्होंने इस दुर्घटना में अपने किसी करीबी को खो दिया है।  

 

गलती से निगली मधुमक्खी और हार्ट अटैक... घोड़े पर सवार होकर पोलो खेल रहे करिश्मा कपूर के एक्स पति की चंद मिनटों में हो गई मौत

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया। जैसे ही ये खबर सामने आई  रात में ही करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा एक्ट्रेस के घर पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि संजय ग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। वह अचानक से नीचे गिरे और फिर उनको अस्पताल ले जाया गया मगर उन्हें डॉक्टर्स बचा नहीं सके। वहीं अब संजय कपूर को हार्ट अटैक आऩे की वजह भी सामने आई है।  नया अपडेट ये है कि उनकी मौत की वजह एक मधुमक्खी है। 

 

 

 

Aneri Vajani पर टूटा दुखों का पहाड़, विभु राघव के बाद अब एक और करीबी से छूटा साथ 

 

  टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कुछ दिनों पहले ही अपने दोस्त विभु राघव खो चुकी  एक्ट्रेस अनेरी वजानी का अब अपने एक और करीबी से साथ छूट गया है।  अनेरी वजानी के घर पर मातम पसर गया। दरअसल, अनेरी वजानी  की दादी हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी दादी के निधन की खबर शेयर की। 

 

'कपिल शर्मा की कोई पहचान नहीं थी' नवजोत सिंह सिद्धू बोले-'मैंने शो दिलवाया और पहला गेस्ट लेकर आया'

काॅमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। इस बार शो में नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आएंगे जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह कपिल के शो के तीसरे सीजन में बतौर जज नजर आएंगे। इसके साथ में अर्चना पूरन सिंह भी जज रहेंगी। वहीं अब नवजोत सिंह सिद्धू ने एक व्लॉग में कपिल शर्मा और उनके शो के बारे में बात की और कुछ ऐसा कह दिया जो चौंका देगा। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने कपिल को बड़ा ब्रेक दिलवाने में बड़ी मदद की थी। यह तक कह दिया कि कपिल शर्मा की खुद की कोई पहचान नहीं थी। कॉमेडियन को शो उनकी वजह से मिला।  

 

 ‘एक दीवाने की दीवानियत' की  रैप-अप पार्टी में फटे हीलियम गैस गुब्बारे, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हर्षवर्धन राणे

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की देश में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। शायद यही वजह है कि फैंस की दुआएं हर दम उनके साथ है कि हाल ही में वह एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल, हर्षवर्धन की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की रैप-अप पार्टी के दौरान अचानक हीलियम गैस के गुब्बारे फटने से हादसा हो गया। हालांकिि, एक्टर और सेट को अन्य लोग सुरक्षित हैं।

विमान हादसे के 24 घंटे बाद आया अमिताभ का पोस्ट, यूजर्स बोले- ‘जब पूरा देश रो-रो कर थक चुका, तब इनकी नींद टूटी
12 जून को अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे ने लोगों को दहला कर रख दिया। हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त करता नजर आया। सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर कंगना रनौत तक इस हादसे पर रिएक्ट करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करते नजर आए। वहीं, इस प्लेन क्रैश की घटना पर अब 24 घंटे बाद अमिताभ बच्चन का ट्वीट सामने आया है, जो खूब पढ़ा जा रहा है।



अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया के हक में वीर दास ने किया पोस्ट, कहा-उनके लिए इस वक्त काम करना कितना मुश्किल होगा
अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में सैंकड़ो लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप  से घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद लोगों का एयर इंडिया पर गुस्सा फूट रहा है। इसी बीच कॉमेडियन वीर दास ने एयर इंडिया का सपोर्ट किया है और कहा कि इस वक्त वहां काम करने वाले लोगों के लिए अपना काम करना कितना मुश्किल होगा, इसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते।

 

 शादी के बाद पहली बार पति रॉकी संग स्पॉट हुईं हिना खान, न्यूलीवेड कपल की केमिस्ट्री ने जीता सबका दिल

 
एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून को अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल संग गुपचुप शादी की, जिसकी बाद वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, शादी के बाद एक्ट्रेस को पहली बार पति के साथ स्पॉट किया गया, जहां वो पैपराजी के कैमरों में कैद हो गए। हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News