Bollywood Top 10: हाॅस्पिटल में एडमिट AR Rahman की एक्स वाइफ सायरा,धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का हुआ तलाक
Friday, Feb 21, 2025-05:06 PM (IST)

मुंबई. सिंगर एआर रहमान की एक्स वाइफ सायरा रहमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उन्हें हाल ही में मेडिकल इमरजेंसी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अब पता चला है कि सायरा बानो को सर्जरी करानी पड़ी है। वहीं, फेमस डांसर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर है। अब दोनों पति-पत्नी नही रहे, क्योंकि दोनों अब तलाक हो चुका है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
सिंगर एआर रहमान की एक्स वाइफ सायरा रहमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उन्हें हाल ही में मेडिकल इमरजेंसी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अब पता चला है कि सायरा बानो को सर्जरी करानी पड़ी है। 20 फरवरी 2025, गुरुवार को उन्होंने एक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि उन्हें जल्द ठीक होने की उम्मीद है। इसकी जानकारी सायरा की वकील वंदना शाह ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
आगे बढ़िए और संगम के पानी की एक घूंट खुद लीजिए..विशाल ददलानी ने यूपी के CM योगी को दी चुनौती
अपनी बेबाकी के लिए चर्चित सिंगर और संगीतकार विशाल ददलानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के पानी में फेकल बैक्टीरिया होने के दावों का खंडन किया था। यहां तक कि योगी ने संगम के पानी को पीने योग्य बता दिया। इसके बाद ही विशाल ददलानी ने उन्हें प्रयागराज में नदी से एक बड़ा घूंट पीने की चुनौती दी है।इस पर रिएक्ट करते हुए विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए लिखा-'नफरत करने वालों की चिंता मत करो, सर। हमें आप पर भरोसा है। कृपया आगे बढ़िए और एक बढ़िया चंकी गिलास लीजिए। सीधे नदी से कैमरे पर।'
कुकिंग रियालिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' इस समय चर्चा में हैं। ये शो छोटे पर्दे पर खूब धमाल मचा रहा है। शो में कई बड़े सेलेब्स ने हिस्सा लिया है जो इस वक्त अपने स्वादिष्ट खाने से जजेस का खूब दिल जीत रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर टीवी की खूबसूरत नागिन तेजस्वी प्रकाश की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें शो का विनर अनाउंस हो गया है। इस फोटो में कोई और नहीं बल्कि टीवी की नागिन तेजस्वी प्रकाश सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की विजेता बनती दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस शो के जजेस से विनर की ट्रॉफी और चेक लेती नजर आ रही हैं।तस्वीर में एक्ट्रेस को शेफ विकास खन्ना, शेफ रणवीर बरार और फराह खान तीनों शो की प्राइज मनी वाला चेक देते हुए नजर आ रहे हैं. चेक पर 25 लाख की प्राइज मनी लिखी हुई है।
बाॅलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान इस वक्त 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रही हैं। वह शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने शो के दौरान हिन्दुओं के त्योहार होली को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसपर यूजर्स भड़क गए। फराह ने कहा था कि सारे छपरी लोगों का फेवरेट फेस्टिवल होली होता है। यह कमेंट यूजर्स को नागवार गुजरा और वो फराह को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
प्राइवेट जेट में चिरंजीवी ने मनाई शादी की 45वीं सालगिरह, पत्नी सुरेखा को दिया सरप्राइज
साउथ के एक्टर चिरंजीवी ने हाल ही में पत्नी सुरेखा कोनिडेला के साथ अपनी 45वीं शादी की सालगिरह मनाई है। कपल ने प्राइवेट जेट में दोस्तों संग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। चिरंजीवी ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने पत्नी के नाम प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें वे और सुरेखा एक प्राइवेट जेट में नागार्जुन, अमला अक्किनेनी, नम्रता शिरोडकर और कुछ दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए खुश दिख रहे हैं। एक्टर ने खुलासा किया कि वे सभी इस मौके को मनाने के लिए दुबई जा रहे हैं।
'आज से दोनों पति-पत्नी नहीं रहे..धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का हुआ तलाक
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी डांसर पत्नी पत्नी धनश्री वर्मा के फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। अब दोनों पति-पत्नी नही रहे, क्योंकि दोनों अब तलाक हो चुका है। युजवेंद्र और धनाश्री ने आज मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया पूरी की है। यह खबर जानने के बाद उनके फैंस का दिल टूट गया है।
गोल्डन टेम्पल माथा टेकने पहुंचे एक्टर रजा मुराद
एक्टर रजा मुराद बॉलीवुड इंडस्ट्री के मंझे हुए एक्टर्स में से एक हैं, जो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में (गुरुवार को) रजा मुराद गोल्डन टेंपल पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका और सरबत के भले की अरदास की। गुरुद्वारे से एक्टर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
नॉर्वे की बर्फीली वादियों में शर्टलेस होकर मिलिंद सोमन ने किया वर्कआउट
एक्टर मिलिंद सोमन बॉलीवुड के सबसे फिटनेस फ्रीक एक्टर्स में से एक हैं। वह 59 की उम्र में भी काफी फिट हैं और अपनी फिटनेस से जवानों को भी टक्कर देते हैं। मिलिंद की इस फिटनेस का राज कुछ और नहीं, बल्कि वर्कआउट और डिसीप्लीन लाइफ है। हाल ही में एक्टर का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग खूब हैरान हो रहे हैं।
'आश्रम 3' की सफलता के लिए महाकाल के दरबार पहुंचे दर्शन कुमार, भस्म आरती में हुए शामिल
एक्टर दर्शन कुमार इन दिनों फेमस वेब सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में आश्रम 3 का टीजर रिलीज हुआ है। इसके रिलीज होने के दूसरे दिन दर्शन कुमार ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। वह तड़के भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी हाल में करीब दो घंटे बैठकर भगवान महाकाल की आरती की।
रणवीर इलाहबादिया की टिप्पणी का गुरु अनिरुद्धाचार्य ने किया कड़ा विरोध, कहा- उसने अपनी मां के लिए गलत शब्द..
फेमस यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर इलाहबादिया हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दौरान एक प्रतियोगी से सवाल किया, "क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर हर दिन सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या फिर एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" इस सवाल को लेकर रणवीर की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई। इसी बीच अब इस विवाद को लेकर गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वे रणवीर की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।