शेफाली जरीवाला की हुईं अस्थियां विसर्जित, दिलजीत के सपोर्ट में आए जावेद अख्तर..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
Sunday, Jun 29, 2025-07:39 PM (IST)

मुंबई. 'कांटा लगा गर्ल' से रातों रात मशहूर होने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रही। 27 जून की रात उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। वहीं, बीते दिन 28 जून को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, आज परिवार ने शेफाली की अस्थियां विसर्जित कर दी हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है। दूसरी तरफ अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म सरदार जी में पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर संग काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ जमकर ट्रोल हो रहे हैं। उनकी फिल्म इंडिया में बैन नहीं होने दी गई। इसी बीच इसी बीच विवादों से घिरे दिलजीत दोसांझ को अब लिरिसिस्ट जावेद अख्तर का सपोर्ट मिला है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
'मेरी परी के लिए..शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पति पराग त्यागी का पहला बयान, हाथ जोड़ की यह विनती
इस बात पर अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि बिग बॉस 13 और कांटा लगा सॉन्ग फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस का शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली के निधन से उनका परिवार खास कर उनके पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। पराग त्यागी ने कांपते हाथों, नम आंखों और टूटे दिल से अपनी पत्नी को अंतिम विदाई दी। वहीं, बीवी के अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने उनके निधन पर पहली बार चुप्पी तोड़ी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मैं पूरी तरह से टूट गया हूं..शेफाली के निधन पर छलका पूर्व पति हरमीत सिंह का दर्द, देवर ने भी किया इमोशलन पोस्ट
'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला की अचानक मौत फिल्म इंडस्ट्री, उनके परिवार और फैंस के लिए बड़ा सदमा है। उनके करीबियों और फैैंस को अब भी यकीन नहीं आ रहा कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रही। सोशल मीडिया पर शेफाली के करीबी दोस्त और रिश्तेदार उनके निधन पर शोक व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनके एक्स हसबैंड हरमीत सिंह और पूर्व देवर (मीत ब्रदर्स जोड़ी के गायक) मनमीत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और एक्ट्रेस के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है।
खुद को जवां दिखाने के लिए Anti-Ageing ट्रीटमेंट ले रही थीं Shefali Jariwala, क्या इसी वजह से हुई मौत?
म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ और ‘बिग बॉस 13’ से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। महज़ 42 वर्ष की उम्र में हुए इस असामयिक निधन ने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके लाखों फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं, अब एक्ट्रेस के निधन के बाद सबके जहन में यही सवाल है कि ये हादसा कैसे हुआ? तो आइए जानते हैं क्या कहती हैं रिपोर्ट्स..
पूर्व पति भरत संग परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं ईशा देओल ने की गंगा आरती
ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी 29 जून 2012 को मुंबई में बड़े धूमधाम से हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटिया राध्या और मिराया हुईं। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद साल 2024 के फरवरी महीने में दोनों ने आपसी सहमति से अपने अलग होने की घोषणा की थी, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। वहीं, अब अलग होने बाद भी इस एक्स कपल को एक साथ देखा गया, जिसने एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया।
अधूरी रह गई शेफाली जरीवाला की ख्वाहिश! ‘कांटा लगा गर्ल’ ने बच्चा गोद लेने का बनाया था प्लान, फिर क्यों टूटा सपना?
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में उस वक्त मातम छा गया, जब फेमस मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सामने आई। कांटा लगा गर्ल फेम एक्ट्रेस का 27 जून 2025 की रात अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं, जिसे देख हर कोई भावुक हो रहा है। इसी बीच शेफाली का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई थी। यह इंटरव्यू एक पॉडकास्ट के दौरान दिया गया था, जहां शेफाली बेहद भावुक होकर अपने विचार साझा करती नजर आई थीं।
बीवी शेफाली की अस्थियों को सीने से लगा खूब रोए पति, विसर्जन के लिए निकले पराग का नहीं देखा जा रहा दर्द
मुंबई. 'कांटा लगा गर्ल' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 की रात निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। उनकी अचानक मौत की खबर ने उनके फैंस और परिवार को गहरा सदमा दिया। बीते शनिवार शाम को शेफाली का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, आज उनकी अस्थियां विसर्जित की जा रही हैं। इसी बीच शेफाली के पति पराग त्यागी का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर किसी की कलेजा फट रहा है।
शेफाली जरीवाला की अस्थियां विसर्जित कर खाली हाथ लौटा परिवार, बदहवास हालत में दिखे पति और मां
कांटा लगा गर्ल से रातों रात मशहूर होने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रही। 27 जून की रात उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। वहीं, बीते दिन 28 जून को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके उनके फैमिली खास कर पति पराग त्यागी और उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। वहीं, आज परिवार ने शेफाली की अस्थियां विसर्जित कर दी हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है।
शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति को ट्रोल करने वालों पर भड़की रश्मि देसाई, यूजर्स की लगाई जमकर क्लास
मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से पूरा मनोरंजन जगत शोक में डूबा है। इसी बीच एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देखने को बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लग गए। इस ट्रोलिंग पर अब टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रश्मि देसाई का गुस्सा फूटा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
जावेद अख्तर ने किया दिलजीत का सपोर्ट, कहा- उस गरीब को मालूम होता कि ऐसा होगा, तो वो पागल थोड़ी था जो हानिया को लेता
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म सरदार जी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, उन्होंने इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम किया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में जब भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध संवेदनशील बने हुए हैं, तब एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ किसी भारतीय स्टार का काम करना कई लोगों को नागवार गुजरा है। इसी बीच विवादों से घिरे दिलजीत दोसांझ को अब लिरिसिस्ट जावेद अख्तर का सपोर्ट मिला है।
23 लाख की वसूली के मामले में फंसे पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस बोलीं-भगवान सब देख रहा
टीवी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी जानी-मानी अभिनेत्री पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल वर्मा इन दिनों एक गंभीर आपराधिक मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दोनों के खिलाफ गोवा पुलिस ने फिल्म निर्माता श्याम सुंदर डे के कथित अपहरण और जबरन वसूली के मामले में केस दर्ज किया है। वहीं, इन आरोपों पर हाल ही में कपल ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।