नथनी, हार और अनारकली सूट... ''उमराव जान'' बन रेखा ने फिर धड़काया दिल, लेटेस्ट फोटोशूट में दुल्हन जैसी सजी-धजीं दिखी 70 की एक्ट्रेस
Tuesday, Mar 25, 2025-01:55 PM (IST)

मुंबई: 70 के दशक से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली रेखा की खूबसूरती आज भी वैसी है।एवग्रीन ब्यूटी रेखा अपने फैशन और लुक्स के चलते हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं। रेखा जब भी कांजीवरम साड़ी में इवेंट में आती हैं तो लोग उन्हें देखते ही रहते हैं।
हाल ही में 70 की रेखा ने एक बार फिर 'उमराव जान' बन लोगों का दिल धड़काया। दरअसल, रेखा ने फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट करवाया जिसमें वह दुल्हन की सजी नजर आईं।
लेटेस्ट फोटोशूट के लिए रेखा ने गुलाबी रंग का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली पहना है। कुछ इसी तरह से उन्होंने अपनी 'उमराव जान' फिल्म में भी खूबसूरती बिखेरी थी। इसीलिए उन्हें देखते ही फैंस को अपनी पुरानी 'उमराव जान' की याद आ गई।
रेखा ने पांव में महावर (आलता) लगाया है। नाथ में नथनी,गले में हार और हाथों में ढेर सारी चूड़ियां पहने रेखा बला की खूबसूरत लग रही हैं। रेखा ने र बालों की लंबी चोटी बनाकर उसे रिबन से बांधा जोकि इन दिनों ट्रेंड में है।
रेखा को पिछली बार 2018 में 'यमला पगला दीवाना' में कैमियो में देखा गया था। इससे पहले वो 2015 में 'शमिताभ' में भी कैमियो में नजर आई थीं। रेखा सोशल मीडिया से भी दूर रहती हैं। पिछली बार सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू मूवी 'नादानियां' के एक इवेंट में शामिल हुई थीं।
रेखा की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने लिखा, 'राजसी, दीप्तिमान और तेजस्वी रेखा जी। हर फ्रेम उनकी बेजोड़ आभा को दर्शाता है।'उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हर कोई उनकी खूबसूरती पर मर-मिटा है। फैंस उन्हें 'एवरग्रीन ब्युटी' कह रहे हैं।