मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

Friday, Nov 07, 2025-10:59 AM (IST)

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित अब इस दुनिया में नही रही। पिछली सदी के सातवें और आठवें दशक की एक्ट्रेस का गुरुवार को निधन हो गया। वह 71 साल की थीं और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई। सुलक्षणा के निधन से फिल्म और म्यूजिक जगत में शोक की लहर है।

 

सुलक्षणा पंडित के निधन की पुष्टि उनके भाई और संगीतकार ललित पंडित ने की है और पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें कार्डिक अरेस्ट आया था, जिसके कारण उनका निधन हो गया।

PunjabKesari

 

12 जुलाई, 1954 को जन्मी सुलक्षणा संगीत-परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके चाचा  पंडित जसराज महान शास्त्रीय गायक थे। उनकी तीन बहनें और तीन भाई हैं, जिनमें भाई जतिन-ललित प्रसिद्ध संगीतकार बने। सुलक्षणा ने मात्र 9 वर्ष की उम्र से संगीत सीखना शुरु कर दिया था। उन्होंने चलते-चलते, उलझन, अपनापन समेत कई फिल्मों में गाना गाया था। साल 1975 में फिल्म 'संकल्प' का गीत 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। वहीं उलझन, संकल्प, राजा, हेराफेरी, संकोच, अपनापन, खानदान और वक्त समेत अनेक फिल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया था। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News