पिंक साड़ी में खूबसूरत दिखी जया बच्चन तो कुर्ता पजामा में जचे अखिलेश यादव..प्रिया सरोज- रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी में पहुंचा पूरा सपा कुनबा

Monday, Jun 09, 2025-11:58 AM (IST)

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मछली शहर से सपा सांसद संग सगाई की।  इस सेरेमनी में एक्ट्रेस जया बच्चन, अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव समेत पूरा सपा कुनबा नजर आया।

PunjabKesari

फाइव स्‍टार होटल द सैंट्रम पर रिंग सेरेमनी के लिए स्‍टेज सजाया गया था। गानों की धुन के बीच रिंकू सिंह और प्रिया सरोज मंच पर पहुंचे और सोफे पर बैठकर खिलखिलाते नजर आए।

 

PunjabKesari

सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी राजीव शुक्‍ला से बातचीत करते नजर आए। डिंपल यादव और जया बच्‍चन भी इस कार्यक्रम में दिखे।

PunjabKesari


इस साल जनवरी में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के बीच प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई थी। प्रिया सरोज की सहेली के पिता के माध्‍यम से प्रिया की मुलाकात रिंकू सिंह से हुई।

PunjabKesari

 

बताया जा रहा है कि प्रिया और रिंकू ने एक दूसरे को करीब ढाई लाख रुपये कीमत की अंगूठी पहनाई है। इस मौके पर प्रिया सरोज के आंसू छलक आए। वह स्‍टेज पर अपने आंसू पोंछती नजर आईं। रिंग सेरेमनी के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने हाथ उठाकर सबको अपनी अंगूठी दिखाई।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News