कभी डिंपल कपाड़िया को पसंद करते थे ऋषि कपूर, इनके डर से नहीं कर पाए थे प्रपोज
Sunday, Jul 09, 2017-10:47 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस नीतू सिंह कल 59 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने कल अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है जिसमें उनकी फैमिली के सारे सदस्य मौजूद थे और वह सब काफी एंजॉय करते नजर आए। वैसै तो नीतू और उनके पति ऋषि कपूर की बहुत कैमिस्ट्री देखने को मिली है और उनकी शादी को भी 37 साल हो गए हैं। लेकिन वो भी एक वक्त था जब नीतू के अलावा ऋषि कपूर के कई एक्ट्रैसेस के साथ अफेयर्स के किस्से सुनने को मिले थे।
नीतू ने अपने करियर की शुरुआत ऋषि के साथ 1973 में फिल्म 'बॉबी' से की थी। इस फिल्म के दौरान ही ऋषि को डिंपल कपाड़िया से प्यार हो गया था। वह डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे,
लेकिन पिता राज कपूर के डर की वजह से उनके मना करने पर वह डिंपल को प्रपोज नहीं कर पाए और उन्हें भूल गए। इसके बाद उनकी लाइफ में नीतू सिंह ने एंट्री ली। नीतू से अफेयर के बावजूद भी वह एक्ट्रैसेस के साथ फ्लर्ट करने का मौका नहीं छोड़ते थे।
कहा जाता है कि ऋषि बहुत ही कठोर किस्म के ब्वॉयफ्रैंड थे। वह नीतू को रात 8.30 बजे बाद शूटिंग करने की इजाजत नहीं देते थे। नीतू को ऋषि के अफेयर्स के बारे में पता था। जब वो पकड़े जाते थे तो साफ मना कर देते थे।
एक इंटरव्यू में नीतू बताया था, 'मैं इतनी भोली थी कि उनकी बातों को मान लेती थी। वो जानते थे कि मैं एक सिंपल लड़की हूं और उन्हें संभाल लूंगी'। नीतू का कहना था कि ऋषि मुझे भोली समझ कर मुझे डोमिनेट करने की पूरी कोशिश करते थे।