बचपन में इतनी ही क्यूट दिखती थीं TV की किन्नर बहू, देखें तस्वीरें
Saturday, Aug 26, 2017-03:28 PM (IST)

मुंबई: 'शक्ति : अस्तित्व के अहसास' में किन्नर सौम्या का रोल कर रहीं रुबीना दिलाइक आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। अपने अलग कॉन्सैप्ट की वजह से यह शो घर-घर में पसंद किया जा रहा है और रुबीना को काफी फेम मिला है। उनको टीवी की 'किन्नर बहू' के नाम से भी जाना जाता है। आज उनके जन्मदिन पर उनकी बचपन की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
खबरों की मानें तो रुबीना इन दिनों टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला को डेट कर रही हैं।खास बात ये है कि रुबीना के हॉट अंदाज को उनके बॉयफ्रैंड अभिनव कैमरे में कैप्चर करते हैं। रूबीना को उनकी फिटनैस के लिए जाना जाता है।
इससे पहले वह शो 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह-एक नई उम्मीद', 'देवों के देव...महादेव', 'जीनी और जुजू' में भी काम किया है। वह टीवी की बोल्ड और स्टाइलिश एक्ट्रैसेस में से एक हैं।