धमाकेदार फिल्म से अपना डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी
Tuesday, Oct 02, 2018-11:15 PM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला अभिनेता सुनील शेट्टी के पुत्र अहान शेट्टी को लांच करने जा रहे हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है। अब सुनील के पुत्र अहान भी जल्द हीं फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला, अहान को लांच करने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि साजिद ने दक्षिण भारतीय फिल्म ‘आरएक्स 100’ के रीमेक राइट्स खरीदे हैं। वह अब इस फिल्म का रीमेक अहान के साथ बनाएंगे। अहान इस फिल्म के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह अभिनय की ट्रेनिंग के साथ ही डांस भी सीख रहे हैं। उनके अपोजिट अभिनेत्री के तौर पर नए चेहरे को लिया जाएगा। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया करेंगे।