1.72 लाख में ''सिकंदर'' की टिकटें खरीद लोगों को मुफ्त बांट रहा सलमान का ये फैन, वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान
Sunday, Mar 30, 2025-01:38 PM (IST)

मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान के फैंस को ईद से पहले बड़ा तोहफा मिला है। एक्टर की मच अवेटड फिल्म सिकंदर आज 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस में कई दिनों पहले से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। इसी बीच अब जब सिकंदर बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है तो सलमान के एक फैन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान के एक फैंन ने उनकी फिल्म की 1.72 लाख रुपये की टिकटें खरीदी हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के एक फैन ने 'सिकंदर' फिल्म की टिकटें एडवांस में खरीदी हैं। व्यक्ति के मुताबिक उसने 1.72 लाख रुपये की टिकटें खरीदी हैं और वह इसे लोगों को मुफ्त में बांट रहा है। जब व्यक्ति से पूछा गया कि क्या इसके लिए उसे सलमान खान ने पैसे दिए हैं? तो उसने इससे इंकार किया। व्यक्ति ने बताया कि उसने पहले भी कई शहरों में सलमान की फिल्म की टिकटों को बांटा है।
'सिकंदर' की रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खबर लिखे जाने तक फिल्म की 8.11 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कई जानकारों ने अंदाजा लगाया है कि सिकंदर फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। एक जानकार के मुताबिक फिल्म टोटल 500 से 700 करोड़ तक कारोबार कर सकती है।
वहीं, फिल्म 'सिकंदर' की बात करें तो इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई हैं। दोनों स्टार्स के अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और सुनील शेट्टी हैं।