सलमान खान ने फ्लाॅन्ट किए मसल्स,पूल से शर्टलेस तस्वीरें शेयर कर कहा-''एलो जी सनम हम आ गए''
Tuesday, Apr 29, 2025-12:33 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड के भाईजान यानि एक्टर सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने शर्टलेस होकर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी हिट फिल्म 'अंदाज़ अपना अपना' स्टाइल वाले कुछ डायलॉग्स भी सुनाए हैं।इन तस्वीरों में वह एक स्विमिंग पूल के अंदर पोज़ देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग पोज दिए और अपनी मसल्स भी फ्लॉन्ट कीं। सलमान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'एलो जी सनम हम आ गए, अब इतना भी गुस्सा करो नहीं जानी।'
ये लाइनें उनकी साल 1994 में आई फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' के एक गाने की है।सलमान खान की ये कॉमेडी फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ हुई है।इसमें आमिर खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे स्टार्स भी हैं।
काम की बात करें तो सलमान आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ 'सिकंदर' में दिखे थे।30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'सिकंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
Eello ji sanam hum aa gaye………….
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 28, 2025
Ab itna bhi gussa karo nahin jaani pic.twitter.com/QCo2OJUAGs