Good News! संजय लीला भंसाली की भांजी के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, शर्मिन सहगल ने दिया बेटे को जन्म

Sunday, Jun 01, 2025-10:58 AM (IST)

मुंबई. नेटफ्लिक्स की सीरीज 'हीरामंडी' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस शर्मिन सहगल और संजय लीला भंसाली की भांजी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने अपने पति अमन वर्मा के साथ पहले बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को सुनकर शर्मिन के फैंस खुश हो गए हैं।
  PunjabKesari 

28 मई को दिया बेटे को जन्म!
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शर्मिन सहगल ने 28 मई को अपने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, इस अब तक एक्ट्रेस या उनके पति अमन वर्मा ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी का ऐलान नहीं किया है।

PunjabKesari


2023 में की थी शादी
बता दें, शर्मिन सहगल ने नवंबर 2023 में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमन मेहता संग इटली में शादी रचाई थी। कपल की शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद शर्मिन, अमन के साथ अहमदाबाद शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों पहले ही वह मुंबई आ गई थीं।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो शर्मिन सहगल को संजय लीला भंसाली आखिरी बार नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था। सीरीज में उन्होंने आलमज़ेब की मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके काम को खूब पसंद किया गया था।
  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News