गोविंदा की भांजी का बेबी शावर: टॉप और पेंसिल स्कर्ट में Mom To Be ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप, बेटे और पति संग काटा केक
Tuesday, May 27, 2025-02:30 PM (IST)

मुंबई: गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस सौम्या सेठ इस समय अपनी प्रेंग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। सौम्या जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनका बेबी शावर हुआ जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। बेबी शावर पार्टी घर पर ही होस्ट की गई। पार्टी की डेकोरेशन की बात करें तो इसे गुलाबी और सुनहरे गुब्बारों से खूबसूरती से सजाया गया था।
बीचों-बीच रखा गया था एक सफेद केक जो इस सेलिब्रेशन का हाईलाइट बना। सौम्या ने इस खास मौके पर व्हाइट लेस फुल-स्लीव टॉप पहना था जिसे उन्होंने बेज़ पेंसिल स्कर्ट के साथ पेयर किया था। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। इसके साथ ही वह इस ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही थी।
सौम्या के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक उनके खास पलों की गवाही दे रही थी। इन तस्वीरों के साथ सौम्या ने लिखा-''24 मई 2025 — एक दिन जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।हमारा घर, मेरा दिल, आंगन की ठंडी हवा… सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट था।यह बेबी शॉवर सिर्फ हमारे ‘बेबी शार्क #2’ के लिए नहीं था,यह एक ऐसा पल था जिसमें प्यार, साथ, हँसी और यादें एक साथ गूंथ गईं — और ये सब मेरे दिल में हमेशा के लिए बस गया। इस दिन को जादुई बनाने वाले हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया।”
गौरतलब है सौम्या सेठ ने साल 2017 में बिजनेसमैन अरुण कपूर से शादी की थी और 8 महीने बाद बेटे आयडेन के आने की जानकारी दी और मां बनीं लेकिन दो साल बाद उनका तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने पहले पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद सौम्या सेठ ने 22 जून 2023 में बॉयफ्रेंड शुभम चुहाड़िया से दूसरी शादी की थी। वह उनके रूममेट थे। पेशे से फैशन डिजाइनर शुभम ने एक्ट्रेस के बेटे को अपना लिया था लेकिन अब वह अपना परिवार शुरू करने जा रहे हैं।