60 के दशक में जब शर्मिला बनीं पहली बिकिनी गर्ल तो मच गया बवाल, देखें तस्वीरें

Thursday, Dec 08, 2016-12:38 PM (IST)

मुंबई: आज के दौर पर बिकिनी और स्विमसूट पहनना आम बात हैं, लेकिन 60 से 80 के दशक में बेहद कम एक्ट्रैस बिकिनी पहने कैमरे में आने के लिए तैयार होती थी। 60 के दशक में शर्मिला टैगोर पहली बार बिकिनी पहन दर्शकों के सामने आईं। शर्मिला का ऐसा अंदाज दर्शकों को रास नहीं आया और वह विवादों में फंस गईं। आपको बता दें कि साल 1966 में फिल्मफेयर मैगजीन के अगस्त इशू के कवर पेज पर शर्मिला बिकिनी पहनी नजर आईं थी। भारतीय दर्शकों ने किसी एक्ट्रैस को पहले बार बिकिनी में पोज देते देखा, तो बवाल मच गया। कॉन्ट्रोवर्सी इतनी बढ़ गई कि संसद में भी यह मुद्दा उठाया गया। शर्मिला अपने दौर की ऐसी पहली ऐसी एक्ट्रैस रही हैं, जिन्होंने किसी मैगजीन के लिए बिकिनी फोटोशूट करवाया था। इतना ही नहीं वह फिल्मफेयर मैगजीन के लिए बिकिनी पोज देने वाली भी पहली इंडियन एक्ट्रैस बनीं। कॉन्ट्रोवर्सी का फायदा 1966 शर्मिला के करियर में नील का पत्थर साबित हुई। इस साल उनकी 5 फिल्में रिलीज हुई थी। पांचों फिल्में में बेहतरीन परफॉर्मेंस सराही गई।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News