उसे सजा मिले या पागलखाने भेज देना..प्लेन क्रैश में इकलौते जिंदा बचे शख्स को सुचित्रा ने बताया झूठा, मचा बवाल तो मांगी माफी
Friday, Jun 20, 2025-11:29 AM (IST)

मुंबई. मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन वक्त अपने एक पोस्ट को लेकर खूब विवादों में आ गई हैं। दरअसल, सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अहमदाबाद विमान हादसे में इकलौते जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि विश्वास कुमार झूठ ने बोला कि वह अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया विमान में थे। हालांकि, पोस्ट पर बवाल मचने के बाद सुचित्रा ने तुरंत माफी मांग ली, लेकिन विवाद फिर में थमता नजर नहीं आ रहा।
मालूम हो अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में से 242 यात्रियों में से सिर्फ एक ही शख्स जिंदा बच पाया और वो हैं विश्वास कुमार। भयानक हादसे में से विश्वास का यूं जिंदा बचना एक चमत्कार और भगवान की कृपा माना जा रहा है। हालांकि, सुचित्रा को इस खबर पर विश्वास नहीं आया और उन्होंने विश्वास कुमार के बचने पर सवाल उठा दिया।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने X पर लिखा, 'तो इस विश्वास कुमार रमेश ने विमान में यात्री होने और एकमात्र जीवित बचे होने के बारे में झूठ बोला? यह वाकई अजीब है। क्या यू.के. में उसके परिवार ने उसकी कहानी की पुष्टि नहीं की? उसके भाई के अंतिम संस्कार का क्या, जिसमें उसे कंधा देते हुए देखा गया था?' अगर यह सच है तो विश्वास कुमार रमेश गंभीर सजा का हकदार है। या फिर उसे पागलखाने भेज देना चाहिए।'
जैसे ही सुचित्रा का ये ट्वीट सामने आया तो लोग उस पर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। हालांकि, ट्रोल होते देख सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने वो ट्वीट डिलीट कर दिया और फिर माफी मांगते हुए नया पोस्ट किया।
दूसरे पोस्ट में सुचित्रा ने लिखा, 'एयर इंडिया विमान हादसे में जीवित बचे व्यक्ति पर अपना आखिरी ट्वीट हटा दिया। ऐसा लगता है कि झूठी खबर फैलाई गई, भगवान जाने क्यों। मैं माफी चाहती हूं।'
सुचित्रा ने यह भी खुलासा किया कि वह गलत जानकारी उनके एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्हें बहुत दुख है कि उस गलत जानकारी को उन्होंने रीपोस्ट किया और वैरिफाई तक नहीं किया।