शर्वरी ने ‘अल्फा’ के लिए दिखाया दमदार मंडे मोटिवेशन , तैयार हैं राउंड 3 के लिए!

Monday, Sep 16, 2024-02:02 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शर्वरी अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट, YRF स्पाय यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर अल्फा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपने कड़े समर्पण और मेहनत के लिए जानी जाने वाली शर्वरी ने सोशल मीडिया पर अपनी शानदार फिटनेस और ऐब्स दिखाते हुए जबरदस्त Monday Motivation शेयर की है।

शर्वरी ने अपने पोस्ट में लिखा, "रेडी फॉर राउंड 3 #Alpha #MondayMotivation" और अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई।  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)

2024 शर्वरी के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने मुंज्या के साथ 100 करोड़ का ब्लॉकबस्टर दिया, जिसमें उनका डांस नंबर तरस साल के सबसे बड़े हिट्स में से एक बना। इसके बाद उनकी ग्लोबल हिट महाराज आई, और फिर वेदा़ में शानदार अभिनय के लिए उन्हें खूब सराहा गया। अब अल्फा में, जहां वह आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगी, शर्वरी बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की करने जा रही हैं।

अल्फा के लिए एक्शन स्किल्स पर काम करने के लिए शर्वरी का समर्पण उनकी मेहनत को दिखाता है। उनके करियर में यह एक अहम मोड़ है, क्योंकि वह एक्शन जॉनर में कदम रख रही हैं। उनकी करियर ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है और वह भारत की अगली बड़ी एक्शन स्टार बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News