शशि कपूर की आखिरी फोटो, श्मशान तक पिता की अर्थी लेकर पहुंचे बेटे

Tuesday, Dec 05, 2017-05:21 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड में रोमांटिक एक्टर शशि कपूर का कल शाम को लंबी बीमारी के चलते 79 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि वह बीमार होने की वजह से 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे शांताक्रूज के श्मशान घाट में किया गया।शशि कपूर के निधन की खबर सुनकर समूचा बॉलीवुड सदमे में हैं। शशि कपूर के निधन से दुखी अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग लिखकर अपने दुख का इजहार किया है।

PunjabKesari

बताया जाता है कि परिवार में दो बेटा और एक बेटी है। पत्नी जेनिफर का पहले ही निधन हो चुका है। शशि का एक बेटा सिद्धार्थ पृथ्वी थियेटर का काम संभालते हैं जबकि दूसरे बेटे कुणाल मशहूर फोटोग्राफर हैं। शशि की बेटी संजना थियेटर सिखाने का काम करती हैं। शशि कपूर के पार्थिव शरीर को मंगलवार सुबह 10.30 बजे एक एम्बुलेंस के जरिए उनके घर 'जानकी कुटीर' लाया गया।

PunjabKesari

अंतिम दर्शन के लिए कुछ देर तक उनका शव पृथ्वी थियेटर में भी रखा गया था। शशि का पार्थिव तिरंगे में लपेटकर श्मशान गृह तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। करीब 11.45 बजे शशि का पार्थिव शरीर सांताक्रूज के श्मशान गृह पहुंचा। उनके बेटे कुणाल-करण और बेटी संजना के साथ कपूर भतीजे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रणबीर कपूर समेत परिवार के लोग और सैफ अली खान जैसे रिश्तेदार मौजूद थे।

PunjabKesari

शशि कपूर का शव जब श्मशान पहुंचा वहां मौजूद मुंबई पुलिस ने पारंपरिक तरीके से पार्थिव शरीर से तिरंगे को अलग किया। इसके बाद पुलिस की एक टुकड़ी ने तीन राउंड फायरिंग कर आख़िरी सलामी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने एक मिनट का मौन कर शशि को श्रद्धांजलि अर्पित की. अंतिम संस्कार के वक्त बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में शशि के प्रशंसक डटे थे। शशि‍ कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही पूरा कपूर खानदान भी मौजूद दिखा।

PunjabKesari

बता दें कि शशि कपूर की बेटी संजना और बेटा करण सोमवार रात को ही मुंबई पहुंच गए थे। शशि कपूर के निधन की खबर सुनकर ऋषि कपूर भी दिल्ली में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर मुंबई पहुंच गए. वह दिल्ली में फिल्म 'राजमा चावल' की शूटिंग कर रहे थे। अस्पताल में शशि कपूर को देखने रणधीर कपूर, रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर और कपूर फैमिली के और भी मेंबर पहुंचे थे।

PunjabKesari

शशि कपूर को अंतिम विदाई देने वालों में प्रमुख रूप से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्याम बेनेगल, शाहरुख खान, सैफ अली खान, अयान मुखर्जी, हंसल मेहता, नंदिता दास, लारा दत्ता, महेश भट्ट, रामदास आठवले, जावेद अख्तर, सलीम खान, संजय दत्त, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, आमिर खान, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, पूनम ढिल्लो, शक्ति कपूर, देव मुखर्जी, सचिन पिलगांवकर, सीमा पहवा, सुप्रिया पाठक, सुरेश ओबेरॉय और कई दूसरे सितारे मौजूद रहे। सभी की आंखें नम थीं।
PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News