वैलेंटाइन डे पर शीतल ठाकुर ने खोला यादों का पिटारा,शेयर की कोर्ट मैरिज की खूबसूरत तस्वीरें
Saturday, Feb 15, 2025-12:38 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_12_37_226187259vikrantsheetal.jpg)
मुंबई: विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी, 2022 को अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर संग शादी रचाई थी। कपल हिमाचल प्रदेश में एक पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन क्या आपको पता है सात फेरे लेने से पहले कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। जी हां, कपल ने वेलेनटाइन के दिन कोर्ट मैरिज की थी। इसकी जानकारी खुद शीतल ने हाल ही में दी। 14 फरवरी 2025 को शीतल ने अपनी यादों का पिटारा खोला और फैंस संग कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर की।
इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए शीतल ठाकुर ने लिखा-"शादी के बंधन में बंधने से ठीक पहले, हम कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। और अंदाजा लगाइए क्या हुआ? मैरिज ऑफिसर ने हमें वैलेंटाइन डे का दिन फिक्स कर दिया! कितना प्यारा संयोग है ना?
पिछले हफ्ते, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने फैंस को खुश कर दिया जब उन्होंने पहली बार अपने बेटे वरदान का चेहरा रिवील किया।उनका नन्हा राजकुमार 7 फरवरी को एक साल का हुआ था। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए कपल ने पार्टी होस्ट की। तस्वीरों में वरदान सफेद शर्ट, ब्राउन पैंट और एक छोटी सी बो टाई पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे थे।
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की लव स्टोरी साल 2015 में शुरू हुई थी। दोनों ने एकता कपूर की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' में साथ काम किया था जहां से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। कपल ने 2022 में शादी रचाई और फिर 2024 में अपने बेटे वरदान का स्वागत किया।