शेफाली जरीवाला का पुराना वीडियो: हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर और सिर पर चुन्नी...नई-नवेली दुल्हन पहले पति संग यूं पहुंची थी ससुराल

Monday, Jun 30, 2025-12:23 PM (IST)


मुंबई:  'कांटा गर्ल' शेफाली जरीवाला की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी फिट रहने वाली शेफाली 42 की उम्र में  दुनिया से चली जाएंगी। उन्हें बीते शुक्रवार को कार्डिक अरेस्ट आया था। इन सबके बीच शेफाली का  एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि हरमीत सेठी से शादी करने के बाद शेफाली दुल्हन बनकर अपनी ससुराल ग्वालियर आई थीं जहां सभी ने उनका जोरशोर से स्वागत किया था। 

PunjabKesari

 

इस वीडियो में शेफाली अपने पहले पति हरमीत सिंह के साथ बैठी हैं। उनके गले में फूलों की माला है। हाथों में अभी भी मेहंदी रची हुई है। जींस पर गुलाबी रंग का कुर्ता और सिर को दुपट्टे से ढका हुआ है। मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र भी है। ससुराल वालों ने उनका खूब स्वागत किया था।

PunjabKesari


2002 में 'कांटा लगा' गाने से फेमस होने के दो साल बाद शेफाली ने 2004 में 'मीत ब्रदर्स' के हरमीत सिंह से शादी की थी। पर इनके रिश्ते में दरार आ गई और 2009 में इनका तलाक हो गया था। उन्होंने अपने पहले पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।

 

PunjabKesari

इसके बाद शेफाली को पराग त्यागी से प्यार हुआ। उन्होंने चार साल के रिश्ते के बाद साल 2014 में पराग त्यागी से शादी की थी। इनके बच्चे नहीं थे।


बता दें कि शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उनके पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और मां बैंक में काम करती थीं। शेफाली ने कंप्यूटर एप्लिकेशन में ग्रेजुएशन किया था।

'कांटा लगा' का रीमिक्स गाना इतना पॉपुलर हुआ कि वो रातोंरात फेमस हो गई थीं। उन्होंने बॉलीवुड मूवी 'मुझसे शादी करोगी' में कैमियो के अलावा साउथ इंडियन फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया। वह डांस रियालिटी शो  'नच बलिए 5' में नजर आईं थी। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के शो  'बिग बॉस 13' वाइल्ड कार्ड एंट्री कर खूब चर्चा बटोरी। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News