शेफाली को हो रही थी हार्ट में तकलीफ!कहां थे पति पराग त्यागी?एक्टर की 7 घंटे पहले का इंस्टा पोस्ट वायरल

Saturday, Jun 28, 2025-10:51 AM (IST)

शेफाली जरीवाला को पड़ा दिल का दौरा तो कहां थे पति पराग त्यागी!एक्टर की 7 घंटे पहले का इंस्टा पोस्ट वायरल

मुंबई: 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रही। कहा जा है कि हार्ट अटैक ने 42 की शेफाली की जान ली। उनके अचानक यूं जाने से पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। मां का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हुआ है जिससे हर कोई सदमे में है कि आखिर हो क्या रहा है क्योंकि अभी 12 जून को करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की भी मौत इसी वजह से हुई थी जब वह पोलो खेल रहे थे और उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली थी।

PunjabKesari

 

खैर, पराग त्यागी और तीन अन्य लोग शेफाली जरीवाला की बॉडी को लेकर अस्पताल गए थे। जहां से उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि एक्ट्रेस मौत से पहले क्या कर रही थीं और वह कहां थीं इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। लेकिन  पराग का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि पत्नी की मौत के वक्त एक्टर कहां और क्या कर रहे थे।

PunjabKesari

 7 घंटे पहले पराग ने अपनी एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी जो कि जिम से थी। तस्वीर में वह अपने डोले फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसके कुछ घंटे बाद ही वह अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल के बाहर नजर आए।

PunjabKesari

शेफाली जरीवाला के घर पर पुलिस पहुंची है। फॉरेंसिक की भी टीम भी जांच पड़ताल कर रही है।  मुंबई पुलिस ने उनके पति और एक्टर पराग त्यागी का बयान दर्ज किया है।इस दौरान पराग ने खुलासा किया है कि शेफाली का पहले से ही इलाज चल रहा था। मुंबई पुलिस ने शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का उनके घर पर ही बयान दर्ज किया है। मामले की जांच के तहत अब तक चार लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं जिसमें दो नौकर, एक सिक्युरिटी गार्ड शामिल हैं।फिलहाल आगे की जांच अभी चल रही है। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News