जाह्नवी कपूर की फिल्म ''सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'' के मोशन पोस्टर पर शिखर पहाड़िया ने किया ऐसे रिएक्ट
Tuesday, Aug 26, 2025-03:22 PM (IST)

मुंबई: जाह्ववी कपूर एक बार फिर वरुण धवन के साथ धमाल मचाने वाली हैं। दोनों फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में स्क्रीन शेयर करेंगी। अब फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। करण जौहर ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- मंडप सजेगा, महफिल जमेगी, पर सनी और तुलसी की एंट्री, सारी स्क्रिप्ट बदल देगी।
28 अगस्त को टीजर रिलीज होगा और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी दशहरा 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फैंस में इसे लेकर खूब एक्साइटमेंट हैं।फैंस से ज्यादा जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक्साइटेड हैं। उन्होंने मोशन पोस्टर देखकर ऐसे रिएक्ट किया।
शिखर ने मोशन पोस्टर देखने के बाद गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर के लिए पोस्ट शेयर किया।उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-'टू गुड।' इसके साथ ही जाह्नवी कपूर को टैग करते हुए ढेर सारी हार्ट इमोजी पोस्ट की।
बता दें जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म परम सुंदरी में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में जाह्नवी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।