गुरुपर्व 2024: पति राज कुंद्रा संग गुरुद्वारे नतमस्तक हुईं शिल्पा, बच्चों में बांटा कड़ा प्रसाद

Friday, Nov 15, 2024-03:57 PM (IST)

मुबंई: देश भर में आज गुरु पर्व मनाया जा रहा है।हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जी की जयंती मनाई जाती है।गुरु पर्व बॉलीवुड के कई सितारे गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास लगाते हैं और मत्था टेकते हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है।

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी हर साल गुरु पर्व पर गुरुद्वारे जाती हैं।इस साल भी शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा संग मुंबई के गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचीं। इस दौरान शिल्पा सिंपल सूट में भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। शिल्पा ने कॉटन का कुर्ता पहना हुआ था और सिर पर व्हाइट कलर का दुपट्टा लिया हुआ था।

PunjabKesari

इस दौरान मिनिमल मेकअप में नजर आईं। उन्होंने सनग्लासेस और जूतियों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। वहीं शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा भी कुर्ता और ब्लैक सलवार में नजर आए। गुरुद्वारे पहुंची शिल्पा हाथ जोड़े हुए फैंस का ग्रेटिट्यूड करती दिखीं। फैंस शिल्पा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो शिल्पा हाल ही में  सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में नजर आए। 'इंडियन पुलिस फोर्स' का निर्देशन कर रोहिट शेट्टी ने ओटीटी डेब्यू कर लिया है।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News