अरिजीत सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना के चलते सिंगर की मां का निधन
Thursday, May 20, 2021-03:42 PM (IST)

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण हो रही मौतें सभी के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी अपनों को खो रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई है कि सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंगर की मां ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। आज सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। अरिजीत अपनी मां के बहुत करीब थे।
अरिजीत की मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने कंफर्म किया था। स्वास्तिका ने पोस्ट शेयर कर लिखा था-अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड की जरुरत है. वो Amri Dhakuria में एडमिट हैं। फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी। श्रीजित मुखर्जी ने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मां के लिए मदद मांगी थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार की सुबह अरिजीत सिंह की मां की तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके।
काम की बात करें तो अरिजीत ने साल 2005 में अपने करियर की शुरुआत की थी। अरिजीत ने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया। सिंगर को असली पहचान फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो से मिली। इसके अलाव अरिजीत ने कबीरा, सुनो ना संगमरमर, मस्त मगन, हमदर्द जैसे शानदार गाने दिए हैं।