पत्नी से अलग होने के बाद इस पंजाबी एक्ट्रेस के लिए धड़का रैपर बादशाह का दिल, 1 साल से हसीना संग रिलेशन में हैं सिंगर!
Wednesday, Oct 12, 2022-08:29 AM (IST)

मुंबई: सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। साल 2020 में रैपर के पत्नी जैस्मिन संग अनबन की खबरें सामने आईं थी। बताया जा रहा था कि जैस्मिन बादशाह से अलग रह रही हैं।
वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो पहली शादी के टूटने के बाद अब रैपर का दिल किसी और के लिए धड़कने लगा है। बादशाह सिंगल नहीं हैं। जी हां, आपने ठीक पढ़ा बादशाह एक खूबसूरत पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह इन दिनों पंजाब की खूबसूरत अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप हैं। इंग्लिश पोर्टल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बादशाह ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप में हैं।
कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले दोनो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।दोनों के विचारों में काफी समानता दिखी। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं हालांकि रिलेशनशिप को लेकर दोनों ज्यादा जल्दी नहीं चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे बारे में अपने परिवारजनों को भी बता दिया है।बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लो प्रोफाइल रखना पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 1 साल से रिलेशनशिप में हैं।
बता दें कि बादशाह की पहले ही शादी हो चुकी है। कपल की एक बेटी है जिसका नाम सी ग्रेस मसीह सिंह है। बादशाह की पत्नी जैसमीन अब अलग रहती हैं। साल 2020 में दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आईं थीं। जैसमीन बेटी के साथ लंदन में रहती हैं। वहीं बादशाह दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में रहते हैं।