'सनम तेरी कसम' के बाद अब सिनेमाघरों में दस्तक देगी कुंदन-जोया की लव-स्टोरी, 28 फरवरी को रि-रिलीज होगी 'रांझणा'

Friday, Feb 21, 2025-02:02 PM (IST)

मुंबई: सिनेमाघरों पर इस समय री-रिलीज का ट्रेंड शुरू हो गया है। हाल ही में  9 साल पहले आई सनम तेरी कसम री-रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।  इस फिल्म को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब एक और लव स्टोरी रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म जब आई थी तब भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और अब दोबारा धमाल मचाने को तैयार है।

PunjabKesari

 

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'रांझणा' है। रांणा में जोया और कुंदन की लव स्टोरी ने सभी का दिल जीत लिया था।सोनम कपूर और धनुष की रांझणा 2013 में सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म उस साल की हिट फिल्मों में से एक थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PVR Cinemas (@pvrcinemas_official)

 

पीवीआर सिनेमाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फिल्म के दोबारा रिलीज होने की जानकारी फैंसको दी है। रांझणा 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। रांझणा की री-रिलीज के बारे में जानकर फैंस बहुत खुश हो गए हैं। रांझणा को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में धनुष और सोनम के साथ अभय देओल, स्वरा भास्कर और जीशान आयूब अहम किरदार निभाते नजर आए थे।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News