''खड़े होना है तो इलेक्शन में...स्टेज परफॉर्म दे रहे सोनू निगम का चढ़ा पारा, शो रोककर भीड़ पर निकाला गुस्सा

Monday, Feb 10, 2025-06:32 PM (IST)

मुंबई. पद्म श्री से सम्मानित फेमस सिंगर सोनू निगम का बेबाक अंदाज किसी से छिपा नही हैं। जो बात उन्हें पसंद नहीं आती वह उसे बड़ी बेबाकी के साथ लोगों के बीच रखते हैं। अब हाल ही में सोनू निगम एक शो में परफॉर्म करते हुए काफी भड़क गए और भीड़ पर गुस्सा निकालते दिखे। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं कि आखिर सिंगर भीड़ पर क्यों गुस्सा रहे हैं।
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by We travel for dream (@wetravelfordream)

दरअसल, सोनू निगम हाल ही में जब कोलकाता में लाइव शो कर रहे थे, तभी वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। लोग बैठकर गाने का आनंद लेने की बजाय सभी खड़े हो गए थे। इससे उनकी परफॉर्मेंस में बाधा आ रही थी। ऐसे में सोनू निगम का पारा हाई हो गया। सिंगर ने लाइव शो रोककर कहा, "अगर आपको खड़े होना है तो इलेक्शन में खड़े हो जाओ यार। प्लीज बिठाओ पीछे। जल्दी करो। मेरा उतना टाइम जा रहा है, मालूम है? मेरे गाने कट करने पड़ेंगे मुझे। आपका कट-ऑफ टाइम आ जाएगा फिर, बैठो। जल्दी बैठो। बाहर निकलो। इस जगह को खाली करो।" 
 
सोनू निगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस वीडियो को लेकर उन्हें सपोर्ट करते दिख रहे हैं।


 सोनू निगम के  गाने
सोनू निगम ने बॉलीवुड फिल्मों में कई हिट गाने गाए हैं और अपनी जादूई आवाज से लोगों के दिल को छुआ है। हालांकि, उन्हें असली पहचान फिल्म बेवफा सनम के गाने अच्छा सिला दिया से मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए।
 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News