अमिताभ-अभिषेक के बाद सुनील शेट्टी ने अहान के साथ मुंबई में खरीदी प्रॉपर्टी, बाप-बेटे ने मिलकर किया करोड़ो का इन्वेस्टमेंट

Sunday, Oct 27, 2024-10:24 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड सितारे दिवाली से पहले तगड़ा इन्वेस्टमेंट करने में लगे हुए हैं। हाल ही में एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसके बाद वो खूब चर्चा में आए। वहीं, अब इस लिस्ट में दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी व उनके एक्टर बेटे  अहान शेट्टी का नाम भी शामिल हो गया है। अहान ने भी अपने पिता संग हाल ही में अपने लग्जरी लाइफस्टाइल में एक और प्रॉपर्टी को एड किया है।

PunjabKesari

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ने मुंबई के खार में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। यह एक 'बिक्री प्रमाणपत्र' था। संपत्ति पिता और पुत्र द्वारा बैंक नीलामी खरीद के जरिए हासिल की गई थी। सुनील शेट्टी द्वारा खरीदी गई संपत्ति 12000 फीट के एरिया में फैली हुई है जिकी कीमत 8.01 करोड़ रुपये है। अक्टूबर 2024 में 40.08 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस के साथ लेन-देन को अंतिम रूप दिया गया।

PunjabKesari

सुनील शेट्टी से पहले उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने भी पति और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ मिलकर मुंबई के पाली हिल में स्थित अपार्टमेंट में एक फ्लैट खरीदा था। जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये बताई गई।


वहीं, काम की बात करें तो सुनील शेट्टी को आखिरी बार फिल्म मुंबई सागा में देखा गया था। अब तीन साल बाद वह कॉमेडी फिल्म ड्रामा वेलकम टू द जंगल से साथ फिल्मों में कमबैक कर रहे हैं। वहीं, उनके बेटे अहान शेट्टी ने 2021 में तड़प मूवी से डेब्यू किया था। अब वह जल्द ही फिल्म बॉर्डर 2 में दिखाई देंगे। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News