करिश्मा के बच्चों के हक के लिए खड़ी हुईं EX ननद,संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर मचा बवाल

Thursday, Sep 11, 2025-09:56 AM (IST)

मुंबई: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। करिश्मा के बच्चों हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा था। वहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर की प्रिया सचदेव कपूर को आदेश दिया है कि वह उनकी चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा कोर्ट में पेश करें। इसी पर अब संजय की बहन और करिश्मा की पूर्व ननद मंधीरा कपूर का रिएक्शन आया।

PunjabKesari

 

मंधीरा कपूर ने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि अब परिवार के सामने सच आएगा। मंधीरा कपूर ने कहा- 'मैं इस बात से बहुत खुश हूं क्योंकि आखिरकार परिवार को कुछ पता चलेगा और उन्हें किसी भी चीज के बारे में कुछ न कुछ जानकारी होगी। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है इसलिए मुझे उम्मीद है कि इससे हर चीज में ज्यादा क्लैरिटी, ज्यादा ट्रांसपैरेंसी आएगी।'

PunjabKesari


 मंधीरा ने करिश्मा के बच्चों (कियान और समायरा) की हाईकोर्ट में याचिका पर कहा- 'मैं समायरा और कियान के साथ खड़ी हूं। जिन लोगों को उनके और पिता(संजय कपूर) के रिश्ते में बारे में पता है, उन्हें यह समझ नहीं आएगा कि संजय की वसीयत में बच्चों को क्यों शामिल नहीं किया गया यह बात समझ से परे है। यही वजह है कि मैं उनके साथ खड़ी हूं।'

PunjabKesari

हाई कोर्ट ने करिश्मा के बच्चों बेटी समायरा कपूर और नाबालिग बेटे कियान द्वारा दायर शिकायत दर्ज कर ली जिसमें उनके दिवंगत पिता की कथित वसीयत को चुनौती दी गई। अदालत ने संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News