''27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है एक फौजी...'' सनी देओल ने किया ''बॉर्डर 2'' का ऐलान

Thursday, Jun 13, 2024-01:31 PM (IST)

मुंबई. साल 1997 में फिल्म 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स ने भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'बॉर्डर 2' का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर किया है।

PunjabKesari
आज ही के दिन 13 जून को फिल्म 'बॉर्डर' 27 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में इस मूवी के 27 साल पूरे होने पर इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट की गई है। वीडियो में सनी देओल की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने और हिंदुस्तान की मिट्टी को सलाम कहने आ रहा है फिर से। इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बॉर्डर 2 आ रही है। वीडियो में पीछे फिल्म 'बॉर्डर' का सॉन्ग 'संदेशे आते हैं' बज रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

बता दें फिल्म 'बॉर्डर 2' को जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की तैयारी काफी जोरो-शोरों से चल रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी।
PunjabKesari


Content Editor

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News