Bollywood Top News: दुल्हन बनीं सुरभि ज्योति..29 साल बाद फिर लौटी सलमान-शाहरुख की जोड़ी

Monday, Oct 28, 2024-04:00 PM (IST)

मुंबई: 28 अक्टूबर का दिन बाॅलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़ी कई खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ टीवी की जोया यानि एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपने सपनों के राजकुमार सुमित सूरी संग शादी रचाई। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी थियेटर्स में धमाल मचाएगी। इसके अलावा शाहरुख का उनकी सासू मां संग डांस वीडियो भी खूब चर्चा में हैं। आइए डालते हैं बाॅलीवुड से जुड़ी खबरों पर एक नजर....
 

लाल जोड़े में दुल्हन बनीं सुरभि ज्योति ने मांग में सजाया सुमित सूरी के नाम का सिंदुर, पेड़ की छांव तले कपल ने लिए सात फेरे

 

 टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मिस से मिसेज बन गईं हैं। 27 अक्टूबर को सुरभि ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी कर ली है। कपल ने जिम कॉर्बेट में प्रकृति के बीच पेड़ की छांव तले सात फेरे लिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सुरभि ने अपनी जिंदगी के इस सबसे खास पलों के लिए लाल और पीले रंग के कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना। हाथ में कलीरे, लाल चूड़ा, माथे पर बड़ा सा मांग टीका दुल्हन बनीं सुरभि के लुक को चरा-चांद लगा रहा है।  पिंक शिमरी, काजल लगी आंखें और गुलाबी होंठ सुरभि ने अपना मेकअप न्यूट्रल रखा। उन्होंने अपने गालों को ब्लश और हाइलाइटर से उभारा और बालों को बन में बांधा। 

 

पापा आई मिस यू...Dharmendra के लिए सनी देओल का इमोशनल  पोस्ट

 बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में 'गदर 2' स्टार ने पिता धर्मेंद्र की कुछ तस्वीरें शेयर की। यूं तो सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता और धर्मेंद्र को लेकर पहले भी कई फोटोज शेयर की हैं, हालांकि यह पोस्ट फैंस को परेशान कर रही है। इस फोटो में चेक शर्ट के साथ एक ब्लू कलर की डगरी भी पहने दिख रहे हैं। वहीं वह क्लासिक टोपी पहने नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पापा मिसिंग यू' और उसके बाद कई लाल दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।

आंख में लगी चोट..3 महीने तक दिखना बंद..सिंघम अगेन में एक्शन करना अजय देवगन को पड़ा भारी

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। फिल्म में अजय दमदार एक्शन करते दिखेंगे हालांकि ये करना एक्टर को भारी पड़ गया। फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय हादसे का शिकार हो गए और उन्हें 3 महीने तक दिखना बंद हो गया। जी हां, आपने ठीक सुना। इसका खुलासा खुद अजय देवगन ने किया। दरअसल, : बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में इस बार अजय देवगन और रोहित अपनी फिल्म सिंघम अगेन प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। अजय और रोहित ने शो में खूब मस्ती की। फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान के किस्से शेयर किए।सलमान से बातचीत में अजय ने एक शॉकिंग खुलासा किया।

 

सिंगर जेडन ने रचाई DJ नीना शाह संग शादी

 इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। आम जनता की तरह ही बाॅलीवुड स्टार्स भी अपने प्यार संग सात फेरे ले रहे हैं। 21 अक्टूबर को जहां टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपने लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड सुमित सूरी संग शुभ विवाह किया। वहीं दूसरी तरफ सिंगर जेडन भी अपनी सपनों की राजकुमारी संग शादी के बंधन में बंध गए। DJ नीना शाह सिंगर जेडन की दुल्हनिया बनीं। कपल ने गोवा के बीच साइड पर इंटीमेट वेडिंग की। शादी की तस्वीरें कपल ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इस खास दिन पर नीनी व्हाइट ब्राइड बनीं।

 

मुल्तानी मिट्टी की चोली... खादी का लहंगा..सोनम कपूर का यूनिक फैशन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। सोनम अक्सर ही अपने आउटफिट के साथ कुछ यूनीक करती हैं। जहां करवाचौथ पर उन्होंने अपने लुक्स से सबके होश उड़ाए थे। वहीं अब दीवाली से पहले  सोनम कपूर ने ट्रडिशनल वेअर के गोल्स देना शुरू कर दिए हैं। इस बार सोनम ऐसे अवतार में आईं जो एक ओर तो हैरान कर रहा है। वहीं दूसरी ओर उनकी तारीफ करने को मजबूर कर दे रहा है। सोनम को लेटेस्ट पिक्स में मड कलर के लहंगा सेट में देखा जा सकता है। लेकिन इसमें ट्विस्ट ये है कि उन्होंने लहंगा तो भले ही प्योर फैब्रिक से बना पहना था लेकिन इसके साथ की जो चोली थी वो कपड़ा नहीं बल्कि मिट्टी से बनी है। 

'मैंने करियर के पीक पर फिल्मों को लात मार दी' राजनीति के लिए सुपरस्टार थलपति विजय ने छोड़ी तमिल इंडस्ट्री

साउथ के सुपर स्टार थलपति विजय अब राजनीति में उतर गए हैं। विजय ने अपनी पार्टी आठ महीने पहले बनाई थी।उन्होंने पार्टी का नाम तमिलाडु वेत्री कड़गम (टीवीके) रखा है। इसके बाद खबरें आईं की थलपति विजय ने राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए तमिल फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दिया। एक्टर के बारे में अफवाह थी कि वह राजनीति में पूरी तरह से लगने से पहले अपनी आखिरी कुछ फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं अब एक्टर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्टर ने रविवार को अपनी पहली टीवीके रैली के दौरान फैंस से बात की।

शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट 'बास्टियन' से चोरी हुई बिजनेसमैन की BMW

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मुंबई स्थित रेस्टोरेंट बास्टियन की मालकिन हैं। हाल ही में शिल्पा के रेस्टोरेंट के बाहर कुछ ऐसा हुआ जो शायद लोग सपने में भी नहीं सोच सकते। उनके इस पॉश रेस्टोरेंट के सामने से करीब 1 करोड़ की महंगी BMW कार चोरी हो गई है। ये कार एक बड़े बिजनेसमैन रुहान खान की थी। 

 

मेरे 'करण अर्जुन' आएंगे... 29 साल बाद फिर लौटी सलमान-शाहरुख की जोड़ी

मेरे करण-अर्जुन आएंगे...एक मां की 22 साल की तपस्‍या, उसके बेटों का पुनर्जन्‍म, मां पर हुए अन्‍याय का बदला और  ठाकुर दुर्जन सिंह के खौफ का अंत... साल 1995 में रिलीज ब्‍लॉकबस्टर फिल्‍म 'करण अर्जुन' कई मायनों में खास है।  'करण अर्जुन' किसी फिल्‍म से ज्‍यादा करोड़ों फैंस के दिलों में धड़कने वाली एक अटूट भावना है। दिलचस्‍प है कि 29 साल बाद ये फिल्म दोबार थियेटर्स में आ रही है। जी हां, सुपरस्‍टार सलमान खान ने सोमवार 28 अक्‍टूबर को फैंस को यह खुशखबरी दी है। उन्‍होंने दोपहर 12 बजे ट्वीट कर बताया कि 'करण अर्जुन' को 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जाएगा। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्‍क‍ि दुनियाभर में हिंदी सिनेमा के फैंस अपने नजदीकि थ‍िएटर में इस क्‍लासिक फिल्‍म का आनंद ले सकेंगे। 

बीमार फैन से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे वरुण धवन

 

  बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ नेक दिल इंसान भी हैं। वरुण को अक्सर अपने फैंस के साथ स्वीट गेस्चर के साथ मिलते देखा गया है। इसके अलावा वह कई बार लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। एक बार फिर वरुण ने कुछ ऐसा किया जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। वरुण हाल ही में अपनी बीमार फैन से मिलने हाॅस्पिटल पहुंचे। इस बात का खुलासा बच्ची की मां ने किया। दरअसल, बीती रात वरुण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान एक महिला वरुण धवन की ओर दौड़ी और अस्पताल में अपनी बीमार बेटी से मिलने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। महिला वरुण की तारीफ करते हुए कहती हैं-'मेरी बेटी की तबीयत खराब थी। वरुण धवन मेरी बेटी को देखने आए थे। वह मुझे नहीं जानते। वह बहुत बढ़िया इंसान हैं।'  

'झूमे जो पठान'...सासू मां का हाथ थाम दिल खोलकर नाचे शाहरुख खान

 बाॅलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान फैमिली मैन हैं। उन्हें अक्सर अपनी फैमिली के साथ हैप्पी टाइम बिताते देखा गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर SRK का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। ये वीडियो दुबई का बताया जा रहा है, जो एक इवेंट के दौरान का है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान की मां सविता छिब्बर के साथ मस्ती और डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख ने अपनी सासू मां को स्टेज पर बुलाया और उनके साथ डांस किया। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News