तेलुगू सिंगर सुनीता ने दोस्त राम संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कपल खूबसूरत तस्वीरें

Sunday, Jan 10, 2021-02:06 PM (IST)

मुंबई. तेलगू प्लेबैक सिंगर सुनीता उपाद्रस्ता अपने दोस्त और बिजनेसमैन राम वीरापनानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। सुनीता और राम ने हैरदाबाद में एक निजी फंक्शन में शादी की है। जिसमें परिवार और करीबी लोग की शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में सुनीता रेड और गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। साथ में सुनीता ने गोल्डन ज्वैलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और कजरे से सिंगर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं राम क्रीम कलर के धोती कुर्ता में नजर आ रहे हैं। दोनों एक-साथ जच रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और सुनीता को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुनीता ने अपनी मेंहदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

PunjabKesari
बता दें सुनीता और राम ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है। सुनीता और राम की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी जिसके बाद दोनों दोस्त बन गए। सुनीता की पहली शादी केवल 19 साल की उम्र में किरण कुमार गोपारागा से हुई थी। पहली शादी से उनके 2 बच्चे आकाश और श्रेया हैं। बाद में सुनीता ने अपने पति किरण कुमार गोपारागा से तलाक ले लिया था। फिर सुनीता ने दिसंबर में ही राम से सगाई कर ली है।

PunjabKesari


Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News