'कांतारा चैप्टर 1' की स्टारकास्ट का भयानक हादसा, शूटिंग के लिए सेट पर जा रहे कलाकारों की पलटी बस, 6 लोग घायल

Monday, Nov 25, 2024-10:55 AM (IST)

मुंबई. एक्टर ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 के जूनियर  कलाकारों के साथ बड़ा हादसा हो गया है। शूटिंग के लिए सेट पर जा रहे इस फिल्म के कलाकारों की बस एक दुर्घटना का शिकार हो गई और बीच रास्ते में पलट गई। यह हादसा कर्नाटक के कोल्लूर के करीब जड़काल के पास हुआ, जिसमें कई कलाकार घायल हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, कांतारा के जूनियर कलाकारों से भरी एक बस पलट गई जिसमें 20 जूनियर आर्टिस्ट सफर कर रहे थे। इनमें से 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में घायल हुए 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।  इस घटना से फिल्म के क्रू मेंबर परेशान हो गए और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


बता दें, ऋषभ शेट्टी की कंतारा: चैप्टर 1 का फैंस को बेसबरी से इंतजार है। इसकी रिलीज डेट 2 अक्टूबर, 2025 बताई जा रही है। इस फिल्म का पार्ट वन काफी हिट रहा और दर्शकों ने उसे काफी पसंद भी किया था। फिल्म के किरदारों को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए