बच्चों के सपनों को सलाम करती है Jackie Shroff की The Great Grand Superhero

Friday, May 08, 2026-01:57 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इस गर्मी सिनेमाघरों में आने वाली है एक अनोखी सुपरहीरो कहानी, जो सिर्फ रोमांच ही नहीं बल्कि भावनाओं से भी भरपूर होगी। Jackie Shroff स्टारर The Great Grand Superhero अब 29 मई 2026 को रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म का टीज़र सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। टीज़र में कल्पनाओं से भरी एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाई गई है, जहां दादा और पोते का रिश्ता एक खास सुपरहीरो सफर का रूप ले लेता है। कहानी में इमोशंस के साथ-साथ एलियंस और रहस्यमयी घटनाओं का रोमांच भी देखने को मिलेगा, जो इसे बाकी सुपरहीरो फिल्मों से अलग बनाता है।

Zee Studios और Amdavad Films के बैनर तले बनी यह फिल्म भारतीय सुपरहीरो जॉनर में एक नया और दिल को छू लेने वाला अनुभव देने का वादा करती है।

फिल्म में Jackie Shroff एक बेहद अलग अंदाज़ में नजर आएंगे। अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि यह फिल्म हर बच्चे के सपनों और उनकी कल्पनाओं को समर्पित है। उनके मुताबिक, असली सुपरहीरो वही है जिसकी आत्मा हमेशा जवान रहे और जो बच्चों के सपनों को सबसे ज्यादा महत्व दे।

इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता Manish Saini ने किया है। फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दासानी, शरत सक्सेना, मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, शिवांश चोरगे और कुमार सौरभ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

भावनाओं, कल्पना और रोमांच से भरी The Great Grand Superhero इस समर दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News