मोनोकिनी पहन 22 साल की इस एक्ट्रेस ने करवाया हॉट फोटोशूट, कभी पानी में तो कभी रेत पर लेटकर दिखाई कातिलाना अदाएं
Tuesday, Mar 18, 2025-01:40 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का सेन, जो ‘बालवीर’ और ‘दिल दोस्ती डिलेमा’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं, अब 22 साल की हो चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अनुष्का आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस को चौंका देती हैं।
पिछले दिनों अनुष्का सेन तंजानिया में छुट्टियां बिता रही थी और अपने वेकेशन का पूरा लुत्फ उठा रही थी। हाल ही में उन्होंने जंजीबार बीच से कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे ब्लू मोनोकिनी पहने हुए नजर आईं।
इन तस्वीरों में अनुष्का कभी समुद्र की लहरों में खेलती दिख रही हैं तो कभी पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं। खुले बालों और स्टाइलिश लुक के साथ उनका ये अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
इससे पहले भी उन्होंने प्रिंटेड मोनोकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वे रेत पर लेटी अपने टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट कर रही थीं।
इससे पहले भी अनुष्का ने एक बार व्हाइट और ब्लू कलर की प्रिंटेड बिकिनी में फोटोज शेयर की थीं।
इस दौरान वे पूल में चिल करती हुई और स्टाइलिश ब्लैक गॉगल्स पहने पोज देती नजर आईं थी।
अनुष्का सेन की इन तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। कोई उन्हें 'मरमेड' कह रहा है, तो कोई 'गॉर्जियस' और 'स्टनिंग' जैसे कमेंट कर रहा है। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।