उर्वशी रौतेला ने रेड साड़ी पहन बारिश में किया डांस, वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Tuesday, Mar 09, 2021-01:50 PM (IST)


मुंबई. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो 'एक लड़की भीगी भागी सी' को लेकर चर्चा में बनी हुई है, जो हाल ही में रिलीज हुआ है और लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने इसका BTS वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो आग लगा रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में उर्वशी रेड साड़ी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस बारिश में डांस कर रही है। उर्वशी की रेड साड़ी में अदाएं पानी में भी आग लगा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा- 'मैंने लेजंड किशोर कुमार के साथ मिलकर गाने का सपना देखा था, कभी सोचा नहीं था कि उनकी आवाज पर अपनी आवाज मिलाने का मौका मुझे मिलेगा। सपने सच होते हैं। लेजंड किशोर कुमार सर, आप हमेशा बकरार रहेंगे। बॉलीवुड इंडियन म्यूजिक के लेजंड को हम कभी भुला नहीं सकते।' एक्ट्रेस के इस वीडियो ने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

काम की बात करें तो उर्वशी ने फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'हेट स्टोरी 4' में नजर आई। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द तेलगु फिल्म 'ब्लैक रोज' में नजर आने वाली है।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News