इंडस्ट्री में एक और मौत: धीरज कुमार का निधन,एक्यूट निमोनिया ने छीनी एक्टर की जिंदगी

Tuesday, Jul 15, 2025-01:37 PM (IST)

मुंबई:  वरिष्ठ एक्टर, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। 15 जुलाई की दोपरह धीरज कुमार ने 79 की उम्र में अंतिम सांस ली।वे कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। निधन से पहले उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

PunjabKesari

उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं निधन से कुछ देर पहले ही एक्टर के परिवार ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी शेयर की थी।

PunjabKesari

दरअसल धीरज कुमार निमोनिया से जूझ रहे थे जिसके बाद उनकी फैमिली ने उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वहीं अब इसके तुरंत बाद उनके निधन की खबरें सामने आ गई।

 

PunjabKesari

बता दें धीरज कुमार कई बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ काम कर चुके थे। उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बनाई। धीरज ने 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। वहीं रिपोर्ट्स के आधार पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। वहीं साल 1970 में उन्होंने दीदार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साथ ही अमिताभ बच्चन और मनोज कुमार के साथ वो ‘रोटी कपड़ा और मकान’ मूवी में भी नजर आ चुके थे। इसके साथ-साथ उन्होंने 'हीरा पन्ना', 'रातों का राजा', 'सरगम' जैसी मूवी में काम किया है।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News