मां का हुक्म सराखों पर....फैमिली संग डिनर पर पहुंचे विजय देवरकोंडा, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी खास सलाह

Saturday, May 17, 2025-01:26 PM (IST)

मुंबई: दुनिया में भगवान व गुरु का स्थान ऊपर है, मगर सबसे ऊपर है माता-पिता का स्थान। उसमें भी मां सर्वोपरि है। बी-टाउन में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी जान उनकी मां में बसती हैं। इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का नाम भी शामिल है।

PunjabKesari

यही वजह है कि मां के एक बार कहने पर ही विजय देवरकोंडा ने उनकी एक सलाह मानी। दरअसल, विजय देवरकोंडा हाल ही में अपने पेरेंट्स के साथ डिनर करने एक रेस्टोरेंट में पहुंचे।जहां से कई तस्वीरेंअब एक्टर ने फैंस के साथ शेयर की। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर ने फैंस को एक खास सलाह भी दी। 

PunjabKesari

विजय देवरकोंडा ने अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त फैमिली के लिए निकाला और उनके साथ डिनर डेट पर पहुंचे।एक्टर की मां ने उनसे डिमांड की थी। मां संग चैट का एक स्क्रीनशॉट भी उन्होंने शेयर किया। 

PunjabKesari

इस चैट को शेयर करते हुए विजय ने लिखा- 'मां ने अचानक पूछा कि क्या हम बाहर खाना खाने चल सकते हैं? इस चीज को बहुत समय हो गया था फिर मैंने मां की बात मान ली।हम सभी हमेशा अपने काम के पीछे भागते रहते हैं और कभी-कभी जीना भूल जाते हैं ।माता-पिता के साथ समय बिताना मत भूलिए। उन्हें बाहर ले जाओ। पेरेंट्स को गले लगाओ और प्यार करो। उन्हें बताओ कि आप उनसे प्यार करते हो। मेरी तरफ से आप सभी को और आपके परिवारों को ढेर सारा प्यार।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द एक्टर अपकमिंग फिल्म 'किंगडम' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News