RCB की ऐतिहासिक जीत पर इमोशनल हुए विराट तो गले से लगाकर संभालती दिखीं अनुष्का, क्रिकेटर ने पत्नी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Wednesday, Jun 04, 2025-11:36 AM (IST)

मुंबई. 3 जून, मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का फाइनल मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। 18 साल के लंबे इंतजार और कई असफल सीज़न्स के बाद जब RCB ने आखिरकार खिताब अपने नाम किया तो मैदान में विराट कोहली अपने जज्बातों पर कंट्रोल नहीं कर पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। जैसे कोई बच्चा अपने सबसे बड़े सपने को सच होते देख रहा हो। इस दौरान एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति को संभालती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के दौरान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थीं। जैसे ही जीत के बाद विराट भावुक हुए तो वह उनके पास गईं और उन्हें संभालती नजर आईं। हर मुश्किल घड़ी में विराट का साथ देने वाली अनुष्का एक बार फिर पत्नी के तौर पर एक मजबूत सहारा बनकर उनके साथ खड़ी नजर आईं।

 

विराट ने दिल खोलकर की पत्नी की तारीफ
जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया बातचीत के दौरान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए खुले दिल से बात की। उन्होंने कहा: “अनुष्का 2014 से लगातार RCB का सपोर्ट कर रही हैं। यह केवल मेरी ही नहीं, बल्कि उनकी भी 11 साल की यात्रा रही है। उन्होंने हमारी हार, संघर्ष, दर्द और हर उतार-चढ़ाव को मेरे साथ जिया है।”

PunjabKesari

विराट ने बताया कि एक खिलाड़ी के जीवन में उसका जीवनसाथी किस हद तक त्याग करता है, यह शब्दों में बयान करना मुश्किल होता है। अनुष्का ने हमेशा मैदान के बाहर उनकी ताकत बनकर उनका साथ दिया है।

विराट ने यह भी बताया कि अनुष्का का RCB से गहरा जुड़ाव है। वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं और हमेशा टीम के साथ एक भावनात्मक रिश्ता बनाए रखती हैं। विराट ने कहा:“वह बेंगलुरु की लड़की है, और इस टीम से उसका खास जुड़ाव है। उसने मेरा सबसे बुरा वक्त देखा है, हार का दर्द झेला है, और आज की जीत उसकी भी जीत है।”

वहीं, RCB की इस ऐतिहासिक जीत का पूरा देश जश्न मना रहा है और इसके लिए टीम को खूब बधाइयां मिल रही हैं।


   
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News