VirUshka More Pics: गले में माला, माथे पर त्रिपुंड और हाथ में हनुमान जी... आपने देंखी है राम नगरी में अनुष्का-विराट की ये तस्वीरें

Monday, May 26, 2025-08:46 AM (IST)


VirUshka More Pics: गले में माला, माथे पर त्रिपुंड और हाथ में हनुमान जी... आपने देंखी है राम नगरी में अनुष्का-विराट की ये तस्वीरें 


मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की भगवान में बड़ी आस्था है। उन्हें अक्सर भक्ति में लीन देखा गया है। हाल ही में अनुष्का क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ अयोध्या पहुंची। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पर दर्शन पूजन किया। इस दरमियान हनुमानगढ़ी मंदिर पर अनुष्का शर्मा और विराट को देखनेके लिए भारी भीड़ उमड पड़ी। 

PunjabKesari

विरुष्का गले में माला माथे पर त्रिपुंड और हाथ में हनुमान जी के साथ भक्ति भाव में सराबोर नजर आए।

PunjabKesari

 

जैसे ही दोनों ने राम मंदिर में प्रभु राम के दरबार में हाजिरी लगाई वैसे ही राम भक्तों ने जय श्री राम का उद्घोष किया और विराट अनुष्का ने भक्तों का अभिवादन भी स्वीकार किया। 

PunjabKesari

 

 

विराट कोहली अनुष्का शर्मा ने अयोध्या आने वाले भक्तों का भी अभिवादन किया। दर्शन पूजन कर दोनों लोग भाव विभोर दिखे, लेकिन मीडिया से दोनों ने ही दूरी बनाई।

PunjabKesari

विराट और अनुष्का को दर्शनोपरान्त आशीर्वाद स्वरूप हनुमान जी महाराज की प्रतिमा एवं रामनामा भेंट करते हुए हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास व वरिष्ठ पुजारी हेमन्तदास जी महाराज।

PunjabKesari

हाथ जोड़कर विदा हुए दोनों

PunjabKesari

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों भक्ति में लीन नजर आ रही है। पिछले दिनों जहां विराट कोहली ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था। उसके बाद सीधे प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचे जहां भक्ति भाव में लीन नजर आए। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News