‘छैया छैया’ गाने से Shilpa Shirodkar को क्यों किया गया था रिजेक्ट? कोरियोग्राफर फराह खान ने सालों बाद किया खुलासा

Saturday, Feb 01, 2025-01:43 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर, जिन्होंने फिल्में 'आंखें', 'खुदा गवाह', 'किशन कन्हैया', और 'हम और बेवफा सनम' जैसी फिल्मों में काम किया है, हाल ही में 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान शिल्पा ने एक दिलचस्प खुलासा किया था कि उन्हें शाहरुख खान के साथ सुपरहिट गाना 'छैया छैया' करने का ऑफर मिला था, लेकिन बाद में अचानक उन्हें इस गाने से रिप्लेस कर दिया गया।

फराह खान ने किया खुलासा क्यों शिल्पा को 'छैया छैया' से किया गया था रिप्लेस

अब फराह खान ने शिल्पा को 'छैया छैया' से रिप्लेस करने का कारण बताया। फराह ने करणवीर मेहरा के घर लंच के दौरान एक व्लॉग में शिल्पा का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय शिल्पा का वजन काफी ज्यादा था, लगभग 100 किलो। फराह ने कहा कि इस वजह से शिल्पा को ट्रेन पर चढ़ने में मुश्किल हो रही थी, जिससे शाहरुख खान के लिए भी शूटिंग करना मुश्किल हो सकता था। इसलिए शिल्पा की जगह मलाइका अरोड़ा को कास्ट किया गया। फराह का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया।

PunjabKesari

गाने से रिजेक्ट होने पर शिल्पा को बुरा महसूस हुआ था 

शिल्पा शिरोडकर ने 'छैया छैया' से रिजेक्ट किए जाने पर दुख जताया था और कहा कि उन्हें यह बहुत बुरा लगा था। हालांकि, अब फराह खान ने इस निर्णय का कारण स्पष्ट किया है।

PunjabKesari

शाहरुख और मलाइका का सुपरहिट गाना था 'छैया छैया'     

'छैया छैया' गाना, जो शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया था, उस समय एक सुपरहिट गाना साबित हुआ था। यह गाना आज भी लोगों के जुबां पर रहता है और बहुत पॉपुलर है।

बता दें कि हाल ही में, शिल्पा शिरोडकर 'बिग बॉस 18' में शामिल हुई थीं, लेकिन वह फिनाले से पहले ही शो से बाहर हो गई थीं।
 

 

 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News